Salim Khan Hospitalised : बॉलिवुड के मशहूर स्क्रीन-प्ले राइटर सलीम खान को आज अचानक मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया.सूत्रों के मुताबिक अचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों की सलाह पर उन्हें ICU में रखा गया है.
Salim Khan Hospitalised : पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे सलमान खान
मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर इस समय सेलिब्रेटीज की भीड़ लगी ही है. खान का पूरा परिवार इस समय अस्पताल में है. सलीम खान के बड़े बेटे सलमान खान से उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे.
अस्पताल के बाहर का वीडियो
#WATCH | Mumbai: Actor Salman Khan at Lilavati Hospital in Mumbai to see his father, veteran actor and film producer Salim Khan, who has been admitted here. pic.twitter.com/L43tZjgAPf
— ANI (@ANI) February 17, 2026
सलीम खान को क्या हुआ है ?
मीडिया में खबरें आ रही है कि उम्र संबंधी परेशानियो के कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सलीम खान की उम्र इस समय 90 वर्ष है. हलांकि परिवार की तरफ से उनके स्वास्थ को लेकर को जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है.
#WATCH | Mumbai: Actor Salman Khan’s sister Alvira Khan Agnihotri arrives at Lilavati Hospital in Mumbai to see Veteran actor and film producer Salim Khan, who has been admitted here. pic.twitter.com/E9KF2JaxnW
— ANI (@ANI) February 17, 2026
पूरे परिवार के चेहरे पर परेशानी और चिंता साफ नजर आ रहीहै. तीनो बेटों सलमान, अरबाज और सुहैल खान के साथ साथ बेटी अलवीरा खान भी पिता से मिलने अस्ता पहुंच गई है. हालांकि सलीम खान महज रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं या कोई गंभीर बात है? ये परिवार की तरफ से नहीं बताया गया है.
सलीम खान का बॉलिवुड कैरियर
सलीम खान की बात करें तो उन्होने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है और आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वहां तक पहुंचना लोगों की सपना होता है. सलीम खान ने अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत 1959 में एक्टिंग से की थी लेकिन थोड़े समय बाद ही उन्हें ये समझ आ गया कि इंडस्ट्री को उनके एक्टिंग से अधिक कलम की जरुरत ज्यादा है. उन्हें अभिनय की दुनिया में सफलता नहीं मिली तब उन्होनें स्टोरी राइटिंग की तरफ ध्यान दिया
जावेद अख्तर के साथ बनी सुपरहिट जोड़ी
लेखन की तरफ मुड़ने के बाद उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई फिल्में लिखी. सलीम-जावेद की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे सफल और सुपरहिट जोड़ी बनी. इन दोनों ने मिलकर कुल 24 फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी, जिनमें से 20 सुपरहिट रहीं. 70 के दशक में उन्होंने उन्होंने एंग्री यंग मैन का कॉन्सेप्ट दिया, जिसने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बना दिया. उन्होंने मसाला फिल्म और डकैत-वेस्टर्न जैसी शैलियों को लोकप्रिय बनाया.
जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखे मशहूर फिल्म की कहानी और डायलॉग
जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम खान ने अपने कलम से कमाल कर डाला. इन दोनो ने मिलकर बॉलीवुड की कई आइकॉनिक फिल्में लिखी हैं, जैसे- जंजीर, शोले, डॉन, शान, यादों की बारात.
सलीम खान की निजी जिंदगी
सलीम खान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में 1935 में हुआ. 1964 में उन्होने सुशीला चरक नाम की महिला से शादी कर ली, जिनको बाद में सलमा खान नाम दिया गया. सलीम खान और सलमा के 4 बच्चे हुआ- सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान. सलीम खान ने एक और बच्ची अर्पिता को एडॉप्ट किया था. इस तरह वो 5 बच्चों के पिता बन गये. बालिवुड में हिट होने के बाद सलीम खान ने उस समय की मसाला गर्ल एक्ट्रेस हेलेन से भी शादी की और पहली पत्नी और दूसरी पत्नी , दोनो के साथ जिंदगी खुशहाल रही है.

