Swara Bhaskar: स्वरा ने समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद से की शादी, क्या आप विश्वास करेंगे कि दोनों एक रैली में मिले थे?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने गुरुवार (16 फरवरी) को राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद से अपनी शादी की घोषणा कर सबको चौंका दिया. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस गुडन्यूज की घोषणा करते हुए उन्होंने अपनी कोर्ट मैरिज का एक वीडियो भी शेयर किया. अभिनेत्री ने अपने मनमोहक पलों को जोड़ बनाया एक वीडियो भी साझा किया है. इस वीडियो में स्वरा भास्कर ने बताया कि कैसे उनकी पहली मुलाकात हुई. पहली सेल्फी कैसी ली. साथ ही अपनी और फहाद की वॉट्सऐप चैट की फोटो भी दिखाई है. ये चैट मार्च 2020 की है,जिसमें फहाद, स्वरा को अपनी बहन की शादी में इनवाइट कर रहे हैं. इस पर स्वरा ने कहा था कि मैं शूट की वजह से बिजी हूं. नहीं आ पाऊंगी दोस्त. कसम है, तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी.

तनु वेड्स मनु की अभिनेत्री ने ट्वीट के ज़रिए ये भी जानकारी दी है कि उन्होंने फहाद के साथ ने 6 जनवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत कोर्ट मैरिज कर ली है.

मेरे दिल में आपका स्वागत है @FahadZirarAhmad

स्वरा ने अपने वीडियो पोस्ट को कैप्शन में लिखा है, “कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज़ के लिए दूर-दूर तक खोजते हैं जो आपके ठीक बगल में थी. हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली. और फिर हमने एक-दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है @FahadZirarAhmad यह अस्तव्यस्त है लेकिन यह आपका है!” ,

अभिनेत्री के पब्लिसिस्ट के मुताबिक, अगले महीने दोनों की पारंपरिक शादी होनी है.

फहाद अहमद ने भी स्वरा के वीडियो को ट्विटर पर खेला है

फहाद अहमद ने भी ट्विटर पर पोस्ट साझा किया और लिखा, “मुझे कभी नहीं पता था कि अस्तव्यस्त होना इतनी सुंदर हो सकती है ❤️। मेरा हाथ पकड़ने के लिए धन्यवाद @ReallySwara 😘😘।”

कोर्ट मैरिज के स्वरा का लुक था बहुत सादा

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने बड़े दिन, कोर्ट मैरिज के लिए सिंपल कपड़ों को ही पसंद किया है. वीडियो की कुछ तस्वीरों में, अभिनेत्री को एक सफेद ब्लाउज के साथ एक मैरून साड़ी में देखा जा सकता है, जबकि उसके दूल्हे फहाद, मैरून स्लीवलेस जैकेट के साथ एक सफेद कुर्ता में नज़र आ रहे है.

Latest news

Related news