Mirzapur Road Accident लखनऊ/मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. मिर्जापुर में टायर फटने से बेकाबू ट्रक घर में घुस गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत और 2 घायल हुए हैं.
#BREAKING #मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक घर में घुसा, 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. देर रात एक बेकाबू ट्रक घर में घुस गया, जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे.
हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य… pic.twitter.com/nIdBGBP3Gb
— UN News (@unnewsofficials) July 16, 2026
Mirzapur Road Accident:हादसे में तीन लोगों की गई जान
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं.
सीएम योगी ने हादसे में घायल लोगों का समुचित और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.
मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन को राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

