Friday, February 27, 2026

तुर्की में भूकंप प्रभावित इलाकों में मदद करेगा NDRF,भारत से खोजी कुत्तों और अन्य सामग्री के साथ टीम हो रही है रवाना.

तुर्की में आज सुबह आये शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचा दी है.  शहर के शहर मलबे मे तब्दील हो गये हैं. ऐसे में तुर्की की मदद के लिए भारत ने हाथ बढ़ाया है. भारत सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भारत से राहत सामग्री के साथ NDRF और मेडिकल टीमों को खोज और बचाव दलों के साथ तुरंत तुर्की सरकार के समन्वय में भेजा जाएगा.  विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली NDRF की 2 टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हैं.

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सरकार की तरफ से तुर्की को हर संभव मदद करने के लिए बोला है. इस सिलसिले में आज प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक की जिसमें ये फैसला लिया गया कि भारत की तरफ से NDRF की टीम के साथ खोजी कुत्ते और लोगों को फौरी मदद देने के लिए मेडिकल टीमें भेजी जायें. भारत की तरफ से भेजे जाने वाली मदद में खाद्य सामग्री भी भेजी जा रही है.

Latest news

Related news