Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News भागलपुर में थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर पचीस लाख...

भागलपुर में थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर पचीस लाख की चोरी

0
427
bhagalpur 25 lakh theft

भागलपुर :(अजय कुमार,संवाददाता) भागलपुर में चोरी करना आम बात हो गया है. चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड का है, जहां पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

आभूषण की दुकान से 25 लाख की चोरी

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड में एक आभूषण दुकान में चोर ने देर रात पचीस लाख से अधिक के सोना चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब लोग सो रहे थे और पूरा इलाका सुनसान था.  आभूषण दुकानदार को जब वारदात की जानकारी मिली तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था. अंदर रखे करीब पचीस लाख रुपए का सोना चांदी लेकर चोर फरार हो चुके थे.

पुलिस सीसीटीवी में ढूढ़ रही है चोर का सुराग

घटना की जानकारी मिलते ही तिलकामांझी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. डीएसपी अजय कुमार भी अपने दल बल क साथ मामले की झानबीन कर रहे हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है  बड़ा सवाल यह है कि थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर इतनी बड़ी वारदात को चोरों ने अंजाम दिया लेकिन शहर पुलिस को इसकी खबर तक नहीं हुई,इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपराधियों में पुलिस का कितना खौफ है.