Friday, February 13, 2026

पहले मनमानी,फिर कंपेनशेसन…..बुरी तरह से प्रभावित यात्रियों को इंडिगो का ऑफर,मिलेगा 10 हजार का वाउचर

IndiGo 10k Voucher : पिछले करीब एक सप्ताह से एयरलाइन कंपनी इंडिगो से यात्रा करने वाले यात्री परेशान और बदहाल हैं. कंपनी के खराब मैनेजमेंट के कारण लाखों यात्री अपने गंतव्य तक या तो बहुत देर से पहुंचे या पहुंचे ही ही नहीं, क्योंकि पिछले एक सप्ताह में रोजाना इस एयरलाइन की  हजारों उडानें रद्द हो रही है या रिश्ड्यू हो रही हैं. सरकार की कड़ाई के बाद अब जब कंपनी का एयरपोर्ट ऑपरेशन धीरे-धीरे नार्मल होने की तरफ बढ़ रहा है, तो अब कंपनी ने ऐलान किया है कि जो लोग इंडिगो एयरलाइन में टिकट लेने के बाद बुरी तरह से प्रभावित रहे हैं, ऐसे यात्रियों को कंपनी दस हजार रुपये का ट्रैवल वाउचर देगी. हलांकि इंडिगो ने अभी ये साफ नहीं किया है कि वो किन यात्रियों को बुरी तरह से प्रभावित की श्रेणी में रखने वाली है.

IndiGo 10k Voucher के संबंध में कंपनी ने जारी किया बयान

इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा है कि  “इंडिगो दुख के साथ यह मानती है कि 3,4,5 दिसंबर 2025 को यात्रा करने वाले हमारे कुछ कस्टमर्स कई घंटों तक कुछ एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे और भीड़भाड़ के कारण उनमें से कई बुरी तरह प्रभावित हुए. हम ऐसे बुरी तरह प्रभावित कस्टमर्स को 10,000 के ट्रैवल वाउचर देंगे.” बयान में आगे कहा गया है कि “इन ट्रैवल वाउचर का इस्तेमाल यात्री अगले 12 महीनों में किसी भी भविष्य की इंडिगो यात्रा के लिए कर सकते हैं.”

इंडिगो ने अपने बयान मे साफ किया है कि ये मुआवजा उस मुआवजे की राशि से अलग है, जो उसने सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार यात्रियों को देने का वादा किया है. जिन यात्रियों की फ्लाइट्स उड़ान भरने के 24 घंटे के भीतर कैंसल कर दी गई थी. उन्हें पांच हजार से दस हजार के बीच मुआवजा देना तय का गया है.

आज भी इंडिगो की सैंकड़ों फ्लाइट्स हुई है रद्द

केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय की तऱफ से पूरे देश में एयरपोर्ट पर स्थिति समान्य होने के दावे के  बाद भी फ्लाइट्स का कैंसिल होना जारी है. आज गुरुवार को केवल  बैंगलोर एयरपोर्ट से 60 से ज्यादा उड़ाने रद्द हुई हैं, इनमें 32 आने वाली और 28 जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं.

इंडिगो के सीइओ आज DGCA को देंगे रिपोर्ट

DGCA से मिलने से पहले कंपनी ने यात्रियों को  10-10 हजार का वाउचर देने का ऐलान किया है. गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA)ने  इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को अब तक की जांच की पूरी रिपोर्ट जमा करने के लिए बुलाया है. इस जांच रिपोर्ट में डेटा और हाल की ऑपरेशनल रुकावटों के कारण की जांच रिपोर्ट शामिल होगा. सीईओ पीटर एल्बर्स  को दोपहर तीन बजे DGCA  रेगुलेटर के सामने पेश होना है. इंडिगो ने आज बयान में कहा था कि उनकी योजना आज यानी गुरुवार को 1,950 से अधिक फ्लाइट्स  को ऑपरेट करने की है.

Latest news

Related news