Indigo Flight crisis : इंडिगो एयरलाइंस का संकट बना हुआ है. मामले को सुलझाने की कोशिशों के बीच आज भी देश भर में दिल्ली से लेकर मुंबई तक के अलग अलग एयरपोर्ट्स से कम से कम 470 फ्लाइट्स कैंसिल हैं. हलांकि ये संख्या अभी बदल भी सकती हैं क्योंकि इंडिगो का संकट अभी पांचवें दिन भी जारी है. ऑपरेशनल डिसरप्शन (क्रू शॉर्टेज और FDTL नियमों के कारण) पांचवें दिन भी कर्मचारियों और कंपनी के बीच अभी पूरी तरह से समझौता नहीं हुआ है.
Indigo Flight crisis : एयरलाइन ने मांगी मांफी , कहा 15 दिसंबर तक सुधरेगी हालत
इंडिगो एयरलाइन ने लगातार फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए माफी मांगी है. इसके साथ ही 5 दिसंबर से 15 दिसंबर की बुकिंग्स पर कैंसिलेशन/रीशेड्यूल होने पर पूरा किराया वापस करने की घोषणा भी की है लेकिन जो यात्री टिकट लेकर एयरपोर्ट पर पहुंच गये हैं या एयरपोर्ट पर फंसे हैं, उनका बुरा हाल है.
आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों में इंडिगो के ऑपरेशंस में आये परेशानी के कारण देशभर में हवाई यात्रियों की जान मुसीबत में फंसी हुई है.इंडिगो ने हलांकि इसे टेक्निकल ग्लीच बताया है. एयरलाइन का कहना है कि टेक्निकल और स्टाफिंग चुनौतियों के कारण पूरे नेटवर्क के आपरेशन्स पर दबाव बढ़ा है लेकिन लोग इसे एयरलाइन की मनमानी मान रहे हैं.
सरकार के प्रतिनिधियों और कंपनी के अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत जारी है. सिविल एवियेशन विभाग ने फिलहाल इंडिगो की मांग को मानते हुए सभी अपडेटेड नियमों को होल्ड पर डाल दिया है. कंपनी का मांगों के आगे सरकार के झुकने के बाद इंडिगो के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि 15 दिसंबर तक एयरलाइन के सभी आपरेशन्स पटरी पर लौट आयेंगे. इस बीच लाखों परेशान यात्रियों की मदद के लिए अब दूसरी एयरलाइन कंपनी स्पाइस जेट आगे आई है.
Indigo Flight crisis : स्पाइस जेट चलायेगा 100 विमान
एवियेशन कंपनी स्पाइस जेट ने कहा है कि वे देश भर के परेशान हवाई यात्रियों की मदद के लिए अपनी नियमित उड़ानों के अतिरिक्त 100 अतिरिक्त उड़ाने देगा. यहां देखने वाली बात ये है कि क्राइसेस के के नाम पर सरकार की नाक के नीचे एयरलाइन कंपनियां लोगों से मनमाने किराये वसूल रही है और सरकार की तरफ से ना तो इस पर कोई कार्रवा ईकी जा रही है और ना ही को ई उपाय किये जा रहे हैं. मजबूरी में आम लोग तीन गुणा अधिक किराया तक देने के लिए लाचार हैं.
रेलवे भी लगा रहा है अतिरिक्त कोचेस
इस बीच रेलवे की तरफ से कहा गया है कि वो ट्रेनों मेंअतिरिक्त कोचेज लगायेगा.

