बुधवार की शाम पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई जिसमें बिहार से तीन लोगों को पद्मश्री के सम्मान के लिए चुना गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी की श्रीमती सुभद्रा देवी और नालंदा के कपिल देव प्रसाद जी को कला के क्षेत्र के लिए और पटना के जाने माने शिक्षक आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योददान के लिए पद्मश्री मिलने पर बधाई दी है.
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में लिखा है:- बिहार के मधुबनी की श्रीमती सुभद्रा देवी जी को कला के क्षेत्र में, नालंदा के श्री कपिल देव प्रसाद जी को कला के क्षेत्र में तथा पटना के श्री आनंद कुमार जी को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बिहार के मधुबनी की श्रीमती सुभद्रा देवी जी को कला के क्षेत्र में, नालंदा के श्री कपिल देव प्रसाद जी को कला के क्षेत्र में तथा पटना के श्री आनंद कुमार जी को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 25, 2023





