Friday, March 13, 2026

Bihar polls: ‘हर परिवार को एक सरकारी नौकरी’ तेजस्वी यादव का बिहार से बड़ा वादा, कांग्रेस बोली उनका नौकरी देने का रिकॉर्ड रहा है

Bihar polls: बिहार चुनाव से पहले गुरुवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा वादा किया. तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटी तो बिहार के हर घर से कम से कम एक व्यक्ति सरकारी नौकरी में होगा.
एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए यादव ने घोषणा की कि सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर इस रोजगार गारंटी को सुनिश्चित करने के लिए एक नया कानून बनाया जाएगा.

20 महीने में हर परिवार को दिलाएंगे सरकारी नौकरी-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव अपने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, “सरकार बनने के बीस दिन के अंदर अधिनियम बनाएंगे और 20 महीनों के अंदर जिन परिवार में भी सरकारी नौकरी नहीं है तेजस्वी उस हर परिवार को एक सरकारी नौकरी दिलाने का काम करेगा.”


NDA ने हर घर में असुरक्षा और बेरोज़गारी का खौफ दिया-तेजस्वी यादव

इसके साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, “20 साल में NDA ने हर घर में असुरक्षा और बेरोज़गारी का खौफ दिया. अब हम हर घर को जॉब देंगे. जीत का जश्न हर घर में सरकारी नौकरी और बिहार में उद्योग लगाकर, एजुकेशनल सिटी, स्थापित करके, IT पार्क लगाकर कृषि और डेरी आधारित उद्योग को बढ़ावा देकर बिहार को विकास के नए पथ पर आगे बढ़ाने के रूप में किया जाएगा.”

Bihar polls: कांग्रेस ने किया तेजस्वी के दावे का समर्थन

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा ‘हर घर में सरकारी नौकरी’ दिए जाने की घोषणा पर कहा, “उन्होंने(तेजस्वी यादव) पहले भी सरकारी नौकरियां दीं जो उनका रिकॉर्ड भी रहा है जिसे कोई भी नकार नहीं सकता… ये वादे नहीं हैं बल्कि संकल्प है जिसे महागठबंधन की सरकार आने के बाद पूरा किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा, “…भाजपा यदि इसी उम्मीद पर चल रही है कि हमारे यहां कोई गड़बड़ हो और तब वे जीतेंगे तो उनके हाथ निराशा लगने वाली है क्योंकि हमारे यहां कोई गड़बड़ नहीं होगी… बिहार बदलाव के लिए तैयार है.”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

यह घोषणा आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले की गई है. 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, और मतगणना 14 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें-Bihar polls: प्रशांत किशोर की पार्टी ने जारी की 51 नामों की पहली लिस्ट, पीके राघोपुर में तेजस्वी यादव को देंगे चुनौती?

Latest news

Related news