Sunday, February 15, 2026

पूर्व सीएम स्व.दरोगा राय 103वीं जयंती पर किये गये याद,सीएम नीतीश ने किया नमन किया

Daroga Prasad Rai Birth Anniversary : पटना (2 सितम्बर 2025) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद रायजी की जयंती के अवसर पर नये सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Daroga Prasad Rai 103rd birth anniversary
Daroga Prasad Rai 103rd birth anniversary

बिहार के विकास में स्वर्गीय दरोगा राय का योगदान 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी रहे स्व. दरोगा प्रसाद राय ने बिहार के विकास और सामाजिक बदलाव के लिए बड़े काम किये थे. उन्हें राज्य में पथ और भूमि पर्चा कानून लागू करके जनता को उनके अधिकार दिलाए. वो पहली बार 1952 में सारण जिले के परसा से विधायक बने और फिर लगातार जनता की सेवा करते रहे. साल 1967 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बनाये गये . उनका कार्यकाल केवल 10 महीने का रहा लेकिन केवल दस महीनों के शासनकाल में राज्य प्रशासन और विकास में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए. मुख्यमंत्री रहते हुए दरोगा राय ने अपने  कार्यकाल में राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु की आधारशिला रखवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा राज्य के वित्तीय प्रबंधन को सुधारने के लिए कई योजनाएं लागू कीं.

 कार्यक्रम में सीएम के साथ शामिल हुए मंत्री और अधिकारी 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मंत्री एवं स्व० दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र श्री चन्द्रिका राय एवं उनके परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन तथा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत का गायन भी किया गया.

Latest news

Related news