भोपाल। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) के भोपाल चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर “लोक संपर्क सम्मान” समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनील वर्मा (उप संचालक, जनसंपर्क विभाग) को विशेष रूप से “लोक संपर्क सम्मान” से नवाजा जाएगा।
हिंदी जनसंपर्क का सशक्त माध्यम – BMHRC में बोले उप संचालक सुनील वर्मा 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम
यह कार्यक्रम 26 अप्रैल 2026, रविवार, समय – प्रातः 11 बजे, स्थान – सी.एम.ई. हॉल, जेके हॉस्पिटल, भोपाल में किया जाएगा, जिसमें जनसंपर्क, मीडिया और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति में कृष्ण कान्त के.के. शुक्ला (कोषाध्यक्ष), पंकज मिश्रा (सचिव) और मनोज द्विवेदी (अध्यक्ष) की प्रमुख भूमिका है।

सी.एम.ई. हॉल, जेके हॉस्पिटल, भोपाल
कार्यक्रम का विषय “जनसंपर्क – लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ” रखा गया है, जिसमें जनसंपर्क के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री गिरिजा शंकर – वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक, डॉ. उर्मिला शिरीष – प्रख्यात साहित्यकार, डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता – कुलानुशासक (टाइम मैनेजमेंट), एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल रहेंगे।
डिजिटल PR के रणनीतिकार सुनील वर्मा
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक सुनील वर्मा एक प्रभावशाली संचार रणनीतिकार हैं। अनूपपुर के साधारण परिवार से आने वाले सुनील वर्मा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया शिक्षा प्राप्त की। 15 वर्षों के करियर में उन्होंने जनसंपर्क विभाग में कई डिजिटल नवाचार किए। बुरहानपुर में पहली पेपरलेस न्यूज रिलीज, सोशल मीडिया उपयोग और ऑनलाइन PR सिस्टम की शुरुआत की। सिंहस्थ 2016 के सफल मीडिया मैनेजमेंट, कटनी में ISO प्रमाणित PR ऑफिस, और 2018 में सोशल मीडिया सेल की स्थापना उनके प्रमुख योगदान रहे हैं। कोरोना काल सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी संचार में उनकी अहम भूमिका रही है।

