कंझावाला सड़क हादसे में दो नए सीसीटीवी फुटेज मिले, घटना के समय मृतका के साथ उसकी दोस्त भी थी, क्या जिंदा लड़की को घसीटकर मार डाला गया ?

दिल्ली : कंझावला सड़क हादसे में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. पुलिस जब अनीता (मृतका का बदला हुआ नाम) का रूट ट्रेस कर रही थी तब उन्हें पता लगा कि अनीता(मृतका का बदला हुआ नाम) उस रात स्कूटी पर अकेली नहीं थी. उसके साथ एक और लड़की मौजूद थी. जब दोनों लड़कियां स्कूटी पर घर जा रही थी तभी एक्सीडेंट हुआ.

दिल्ली पुलिस को एक और नया सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें स्कूटी पर अनीता (मृतका का बदला हुआ नाम) के साथ दूसरी लड़की जाती हुए दिख रही है. ये एक कार्यक्रम के बाद की सीसीटीवी फुटेज है. इस फुटेज में रात 1.45 पर एक होटल से दोनों लड़कियां निकलती दिखाई दे रही हैं.

मृतका के साथ थी उसकी दोस्त निधि

इस फुटेज में साफ दिख  रहा है कि अनीता (मृतका का बदला हुआ नाम) गुलाबी रंग के टीशर्ट में है जबकि मृतका की दोस्त निधि लाल रंग की टीशर्ट में है. फुटेज के शुरूआत में स्कूटी मृतका की दोस्त निधि चला रही है जबकि अनीता(मृतका का बदला हुआ नाम) पीछे बैठी हुई है. कुछ दूर आगे जाकर संभव है कि अनीता(मृतका का बदला हुआ नाम) ने कहा होगा कि स्कूटी मैं चलाऊंगी, जिसके बाद  अनीता (बदला हुआ नाम) स्कूटी चलाती है और मृतका की दोस्त निधि पीछे बैठ जाती है. बाद में हादसा हो जाता है, निधि को हल्की चोट आती है वो मौके से भाग जाती है.

बलेनो कार भी दिख रही है फुटेज में

रात दो बजकर 10बजे के आसपास की एक और सीसीटीवी फुटेज है जो हादसे से थोड़ी देर पहले की है. इस सीसीटीवी फुटेज में पहले स्कूटी पर अनीता (मृतका का बदला हुआ नाम) और उसकी दोस्त आते हए नजर आ रही है. उसके तुरंत बाद बलेनो गाड़ी तेज रफ्तार में अपोजिट डायरेक्शन में जाती हुई दिख रही है. पुलिस को लग रहा है कि हादसा होने के बाद बलेनो कार वाले वहां से भागे हैं और गाड़ी में अंजली का पैर फंस गया और वो कार के साथ घिसटती हुई चली गई.

कार से स्कूटी के टकराने पर दूसरी लड़की को थोड़ी चोट आई थी और वह घटनास्थल से अपने घर चली गई लेकिन अंजली की टांगें गाड़ी के एक्सेल में फंस गई थी जिसके बाद कार मैं बैठे आरोपी अंजलि को 13 किमी तक घसीटते रहे.

मृतका की दोस्त का बयान होगा दर्ज

पुलिस ने मृतका की दोस्त की पहचान कर ली है. उसका नाम निधि  है. संभव है कि दिल्ली पुलिस आज उस लड़की का भी बयान दर्ज करेगी. ताकि घटना की सही जानकारी मिल सके.

कुछ महत्वपूर्ण सवाल

एक्सीडेंट के बाद अनीता(मृतका का बदला हुआ नाम) की दोस्त उसे गाड़ी के एक्सल में फंसा छोड़ कर घर कैसे चली गई?

एक्सीडेंट के बाद गाड़ी चलाने वालों को कैसे पता नहीं चला कि अनीता(मृतका का बदला हुआ नाम) उसकी कार के नीचे फंस गई है?

क्या एक्सीडेंट के बाद गाड़ी चलाने वाले रुके ही नहीं?

क्या एक्सीडेंट के बाद जिंदा थी अनीता(मृतका का बदला हुआ नाम)?

क्या कार वालों ने जिंदा अनीता(मृतका का बदला हुआ नाम) को घसीट कर मार डाला?

Latest news

Related news