दिल्ली
दिल्ली में बुधवार सुबह द्वरका मोड़ एक स्कूली छात्रा पर हुए एसिड एटैक मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरे से की गई. दिल देहला देने वाली इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने सवाल उठाया है कि क्यों इतनी आसनी से बाजार में एसिड उपलब्ध है.बाजार में एसिड इस तरह से मिल रहे हैं जैसे कोई सब्जी- तरकारी.
स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक के बाद स्वाती मालिवाल ने एक बार फिर से बाजार में बिकने वाली एसिड पर रोक लगाने की उठाई मांग@StopAcidAttacks #AcidAttack #acid pic.twitter.com/Cp9qjfdo9B
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) December 14, 2022
DCW चेयरपर्सन स्वाती मलिवाल ने घटना के बाद सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना के तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है.ये जानकारी डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने दी है.
स्वाती मालिवाल ने कहा कि पीडिता के परिवार को हर संभव मदद देने की कोशिश की जायेगी लेकिन सवाल ये है कि दिल्ली में खुले आम एसिड क्यों मिल रहा है? एसिड के रिटेल सेल पर बैन क्यो नहीं लगाया जा रहा है? दिल्ली महिला आयोग इसकी लड़ाई लंबे समय से लड़ रही है.
स्वाती मालिवाल ने कहा कि सरकार खुले में एसिड की खरीद बिक्री पर रोक नहीं लगा रही है. अगर सरकार ने रोक नहीं लगाई तो इसके खिलाफ वो अदालत में जायेंगी.
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश भर में खुले में एसिड की बिक्री पर रोक है .सुप्रीम कोर्ट ने ‘लक्ष्मी बनाम संघ’ के मामले में देश भर में एसिड हमलों को रोकने के लिए एसिड की बिक्री पर कड़े नियम बनाये थे.इसके बाद केंद्र के साथ साथ राज्य सरकारों को भी दिशा निर्देश जारी किये गये थे.
एसिड की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए आदेश पारित किया था जिसमें नियमो का उल्लंघन करने पर संबंधित SDM को 50 हजार तक का जुर्माना लगाने का अधिकार दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट के सख्त नियम के बावजूद एसिड की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. दिल्ली महिला आयोग ने इस साल 22 अगस्त को दिल्ली के सभी जिलों के अधिकारियों से एसिड बिक्री के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा था. लेकिन नतीजा वही ढ़ाक के तीन पात वाली है. एक बार फिर से स्कूली मासूम बच्ची पर हुए हमले ने एसिड त्रासदी के घाव को जिंदा कर दिया है.

