इन दिनों ग्रेटर नोयडा की सोसायटीज से आये दिन कुछ ना कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जो चिंता बढ़ाने वाली हैं. हाल ही में लिफ्ट के अंदर कुत्ते का आतंक देखने को मिला था,तो कहीं मालकिन नौकरानी के साथ मारपीट करती नजर आई थी. अब ग्रेटर नोयडा के ही एक सोसयटी की ऐसी तस्वीर सामने आई है जो किसी की भी चिंता बढ़ाने के लिए काफी है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक साथ लिफ्ट में आते हैं, किसी के हाथ में सिगरेट तो किसी के हाथ में जाम की बोतल और ग्लास है. एक महाशय संभवतह सिक्योरिटी टीम को ये बताना चाहते हैं कि देखो हम कुछ भी कर सकते हैं.
ये दृश्य ग्रेटर नोयडा वेस्ट के एस सिटि ( Ace City ) अपार्टमेंट का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे ये सभी लोग सोसाइटी के ही बी टावर में रह रहे हैं.लड़के लिफ्ट में सिगरेट, दारू लेकर नीचे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ग्रेटर नोयडा के सोसायटी में लिफ्ट में शराब सिगरेट पार्टी, ऐस सिटी में बताई जा रही है तस्वीर#GreaterNoida pic.twitter.com/Gqyl0DNFF5
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) March 5, 2023
वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, एक गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद नोयडा पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एस सिटी सोसाइटी की लिफ्ट में कुछ व्यक्तितयों के द्वारा दिनांक 04/03/2023 की रात्रि में सीसीटीवी कैमरे के आगे सिगरेट का धुआं फूक रहे हैं तथा शराब की बोतल को हाथ में पकड़े हुए हैं और सीसीटीवी से छेड़खानी कर रहे हैं. इस संबंध में जांच करते हुए वीडियो के आधार पर एक व्यक्ति अंकुश सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी स्टेलर जीवन सोसाइटी थाना बिसरख को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अन्य व्यक्तितयों की पहचान कर ली गयी है, जिसमें आशीष कौशिक निवासी मथुरा व दिलीप सिंह रावत निवासी छतरपुर दिल्ली उपरोक्त अंकुश सिंह के परिचित है इनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

