CM Dhami Durga Puja :देहरादून: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो चुका है। इस अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और जगत जननी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा.

CM Dhami Durga Puja :प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से प्रदेश में चहुंमुखी विकास और सकारात्मकता का संचार हो।

