Tuesday, June 30, 2026
Home उत्तराखंड देश का पहला सीसीटीवी कवर्ड छावनी परिषद बनेगा नैनीताल, लगाए जायेंगे 200...

देश का पहला सीसीटीवी कवर्ड छावनी परिषद बनेगा नैनीताल, लगाए जायेंगे 200 कैमरे

0
140
Cantonment Board
Cantonment Board

नैनीताल। वर्ष 1878 में स्थापित हुआ नैनीताल का छावनी परिषद शीघ्र ही देश का पहला CCTV सीसीटीवी कवर्ड छावनी परिषद Cantonment Board बनेगा। त्रिनेत्र अभियान के तहत छावनी परिषद प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारी की जा चुकी है। इसमें दो फेज का कार्य शुरू हो चुका है। तीसरे चरण का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर में इसे प्रभावी करने की योजना है। समारोह पूर्वक उद्घाटन के साथ नगर का छावनी परिषद सुरक्षित कैंट बन जाएगा।

Cantonment Board होगा सबसे सुरक्षित

कैंट के सीईओ वरुण कुमार ने पूरे छावनी क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए त्रिनेत्र अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सीसीटीवी, एलईडी लाइट्स, फ्लड लाइट्स आदि लगाने की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे छावनी क्षेत्र में 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें से 150 कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में 300 एलईडी लाइट्स, 100 सोलर लाइट्स, 60 फ्लड लाइट आदि लगाई जाएंगी। सितंबर में इसका शुभारंभ किया जाएगा।