Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News Binsar wildlife sanctuary fire : वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार...

Binsar wildlife sanctuary fire : वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को एम्स दिल्ली किया जा रहा शिफ्ट

0
303
Binsar wildlife sanctuary fire
Binsar wildlife sanctuary fire

Binsar wildlife sanctuary fire,देहरादून  बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने आज सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे.

Binsar wildlife sanctuary fire में मौत से मचा हड़कंप

गुरुवार को बिनसर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी. इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे. भी घायलों को एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए .

जंगल की आग में अब तक 9 वनकर्मियों की हो चुकी है मौत 

उत्तराखंड के बिनसर के जंगलों में पिछले ढाई महीने से लगी आग से अब तक 9 वनकर्मियों की मौत हो चुकी है. वनकर्मियों की मौत से उनके परिवारो में कोहराम मचा हुआ है. जंगल में आग के बीच वनकर्मियों के फंसे होने की  सूचना  पाकर ये 4 वनकर्मी अपने साथी को बचाने पहुंचे थे लेकिन  जंगल की आग इतनी विकराल थी कि आग रोकने पहुंचे वनकर्मी भी बुरी तरह से झुलस गये .अब इन चारों को दिल्ली के एम्स में एडमिट किया जा रहा है.

 वायुसेना के हेलिकॉप्टर आग बुझाने में लगे 

बिनसर अभ्यारण्य में लगी आग पर काबू पाने के लिए  वायुसेना के हेलिकॉप्टर्स की मदद ली जा रही है. MI-17 हेलिकॉप्टर के जरिये जंगल के उपर पानी का छिड़काव किया जा रहा है.  आज से सेना के हेलिकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी उठाकर जंगल की आग पर छिड़काव करना शुरु किया है.

 भीमताल में बोटिंग रुकी 

वायुसेना के हेलिकॉप्टर आज दोपहर 2 बजे तक पानी डाल कर आग को बुझाने के काम करेंगे फिर जंगल में रेस्क्यू अभियान शुरु किया जायेगा. फिलहाल भीमताल झील से हेलकॉप्टर द्वारा पानी उठाये जाने तक बोटिंग पर रोक लगा दी गई है.