उत्तर प्रदेश: खेत में मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में 4 घायल, झगड़े का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ग्रामीणों में मार पीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. विडियो उत्तर प्रदेश के एटा जिले का बताया जा रहा है. वीडियो में कई सारे लोग एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला करते नज़र आ रहे है. मारपीट में महिलाएं भी शामिल है.


झड़प में 4 घायल
वीडियो एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के वाहिद बीबीपुर गाँव का बताया जा रहा है. यहां खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. झगड़ा इतना बड़ा की खूनी संघर्ष में बदल गया, झगड़े में 4 लोग लहूलुहान हो गए, पुलिस ने चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

Latest news

Related news