Friday, July 3, 2026
Home Breaking News 100 करोड़ की लागत से बने लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर पर उद्घाटन के...

100 करोड़ की लागत से बने लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर पर उद्घाटन के 3 दिन बाद ही धंसी सड़क,कांग्रेस ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

0
457
Lucknow Green Corridor
Lucknow Green Corridor

Lucknow Green Corridor : उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में हाल ही में लोकार्पित ग्रीन कॉरिडोर परियोजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उद्घाटन के महज तीन दिन बाद ही सड़क धंसने की घटना सामने आई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. यह घटना शहर के खाटू श्याम मंदिर के पास हुई, जहां सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया.

Lucknow Green Corridor पर बनी सड़क धंसने पर विपक्ष हमलावर 

इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है.उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने बड़े आयोजन के साथ ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया था लेकिन यह पहली बारिश भी नहीं झेल पाया. अजय राय ने तंज कसते हुए कहा, “वाह रे डबल इंजन का विकास! जनता की गाढ़ी कमाई आखिर सीवर में जा रही है या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है?”

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से सवाल करते हुए कहा कि क्या यही गड्ढा-मुक्त प्रदेश का दावा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और मामले की जांच की मांग की है.

सड़क धंसने की घटना को शुरु हुई जांच 

बताया जा रहा है कि सड़क धंसने की वजह सीवेज लाइन के फटने को माना जा रहा है. हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है और जल्द ही मरम्मत कराकर सड़क को सामान्य कर दिया जाएगा.

दरअसल, ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य शहर में यातायात को सुगम बनाना है. इसका पहला चरण मार्च 2024 में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ था. लगभग 6.8 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बनाया गया है.

वहीं दूसरे चरण में डालीगंज से निशातगंज होते हुए समता मूलक चौराहे तक का हिस्सा शामिल है, जिसका लोकार्पण करीब 299 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था. सड़क धंसने की घटना के बाद विपक्षी दलों ने निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है.