Thursday, February 12, 2026

खतौली उपचुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दाव, आरएलडी-बीएसपी के कई नेता बीजेपी में शामिल

खतौली उपचुनाव से पहले नेताओं के पार्टी बदलने का दौर जारी है. रविवार को बीएसपी और आरएलडी के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिए. खतौली उपचुनाव से पहले जयंत चौधरी को बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है. रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में आरएलडी के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के संजय जाटव समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए.
मेरठ में थे भूपेंद्र सिंह चौधरी
रविवार को मेरठ पहुंचे यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपनी मौजूदगी में आरएलडी और बीएसपी के कई बड़े नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिला पार्टी में सामिल किया. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार मौसम बड़ा सुहाना है.

Latest news

Related news