युवा दिलों की धड़कन के नाम से भोजपुरी इंडस्ट्री में जाने जाने वाले सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना “एगो चुम्मा” रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है. जिसके बाद कल्लू के फैंस भी उनके इस गाने की सक्सेस के लिए विशेष भेज रहे हैं. कल्लू का गाना अब तक लाखों ही उसके साथ मिलियन के आंकड़े को छूने वाला है वह भी 1 दिन से भी कम समय के अंतराल पर. हम आपको ये बता दें कि कल्लू का यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी म्यूजिक की वॉइस सेंसेशन शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है जिसे दर्शक अपना बेशुमार प्यार दे रहे हैं.
गाना “एगो चुम्मा” को भोजपुरी में फिर से भी क्रिएट किया गया है. इससे पहले इस गाने की ओरिजिनल ट्रैक को गवनवा ले जा राजा जी एल्बम में बनाया गया था, जिसे भोजपुरी की लीजेंड सिंगर कल्पना पटवारी ने गाया था और इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने बनाए थे. जबकि म्यूजिक डायरेक्टर राकेश गुप्ता थे. मगर इसके लेटेस्ट वर्जन को साजन मिश्रा ने अपना संगीत दिया है. इस नए गाने का लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है जबकि निर्देशक विभांशु तिवारी हैं. मालूम हो कि इन दिनों बॉलीवुड हो या भोजपुरी पुराने गाने को रीक्रिएट करने का एक चलन बन गया है. जिससे दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं.
बात हम अगर गाना “एगो चुम्मा” की कर ले तो इस गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू बेहद एक्साइटेड नजर आए. उन्होंने कहा कि यह गाना मस्ती और रोमांस से भरपूर है. उनके साथ इस गाने के म्यूजिक वीडियो में दिव्या रहलान की जबरदस्त केमिस्ट्री सामने आ रही है. दोनों ने इस गाने को खूब इंजॉय किया है, जिसने गाने को और भी आकर्षक और मनभावन बना दिया है. इसका फायदा इस गाने को खूब मिलता दिखाई दे रहा है. इस गाने में रौनक राउत ने कमाल की कोरियोग्राफी की है. जबकि डीओपी अंकित चौहान का काम भी सराहनीय है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा है जबकि प्रोडक्शन निशांत सिंह का है और वीडियो हरि प्रेम फिल्म्स का है.









