INDIA bloc meeting: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता विपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व TMC प्रमुख ममता बनर्जी और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत पहुंच गए हैं.
आज कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi के साथ INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
📍 दिल्ली pic.twitter.com/AkLvTNdQ7q
— Congress (@INCIndia) September 30, 2026
सभी चुनावों में फर्जीवाड़ा हुआ है-तेजस्वी
राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ECI विवाद के बीच INDIA ब्लॉक की बैठक पर कहा, “जिस हिसाब से पूरे चुनाव प्रक्रिया में धांधली हुई है, जिस प्रकार से इसका खुलासा हुआ है, दो चुनाव आयुक्तों ने सवाल उठाए हैं, उसे लेकर ये बैठक है. जितने भी चुनाव हुए हैं उन सभी में फर्जीवाड़ा हुआ है. ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए पहले ही कानून बदल दिए जाते हैं. पहले चयन प्रक्रिया से चीफ जस्टिस को बाहर कर दिया जाता है. मतदान का जो रिकॉर्ड रखा जाना चाहिए, उसे केवल 45 दिनों तक रख दिया जाता है. पहले यह 1 साल का हुआ करता था. जब मतदान खत्म होता है तो मतदान का प्रतिशत सहूलियत के हिसाब से बढ़ाया या घटाया जाता है. पहले से ही हम कहते आए हैं कि लोकतंत्र के खिलाफ जो षड्यंत्र किया गया है, उन षड्यंत्रकारियों को जेल भेजना होगा…” उन्होंने आगे कहा, “उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वे(भाजपा) क्या कह रहे हैं. ये गंभीर मसला है. देश के लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है… हमें लगता है कि जो लोग लोकतंत्र और संविधान में विश्वास करते हैं, वे सभी लोग इस मुद्दे को लेकर साथ हैं…”
#WATCH | दिल्ली | राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ECI विवाद के बीच INDIA ब्लॉक की बैठक पर कहा, “जिस हिसाब से पूरे चुनाव प्रक्रिया में धांधली हुई है, जिस प्रकार से इसका खुलासा हुआ है, दो चुनाव आयुक्तों ने सवाल उठाए हैं, उसे लेकर ये बैठक है। जितने भी… pic.twitter.com/GRXI2OzSXH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2026
CPI(M) नेता एमए बेबी ने कहा, ‘इंडिया ब्लॉक का भारत में बहुत महत्व है’
INDIA ब्लॉक मीटिंग से पहले, CPI(M) लीडर MA बेबी ने कहा, “यह (अलायंस) BJP और BJP अलायंस को एक्सपोज़ करने और हराने के लिए सबसे बड़ा पॉसिबल पॉलिटिकल अरेंजमेंट बनाने के प्रोसेस से बना है, क्योंकि इसे फासिस्ट RSS कंट्रोल करता है. यह डेमोक्रेसी, सेक्युलरिज़्म या इंडियन कॉन्स्टिट्यूशनल वैल्यूज़ की रक्षा के लिए अच्छा नहीं है. इसलिए यह पॉलिटिकल अरेंजमेंट इंडिया में बहुत ज़रूरी है. CPI(M) और लेफ्ट पार्टियां INDIA ब्लॉक के काम में क्रिएटिव तरीके से योगदान देने की कोशिश कर रही हैं.”
VIDEO | Delhi: Ahead of INDIA bloc meeting, CPI(M) leader MA Baby says, “This (alliance) has been evolved through a process to build the broadest possible political arrangement to expose and defeat the BJP and the BJP Alliance, because it is controlled by the fascistic RSS. It is… pic.twitter.com/Pq8AxCV6RU
— Press Trust of India (@PTI_News) September 30, 2026
‘सीईसी के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाएंगे’- सीपीआई सांसद पी संतोष कुमार
CPI MP पी. संदोष कुमार कहते हैं, “यह बहुत ज़रूरी मीटिंग है. हमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ चल रहे आंदोलन को और तेज़ करने के लिए नई स्ट्रैटेजी बनानी है. इसलिए, सभी पार्टियां एक साथ हैं. यह मीटिंग अगस्त महीने में ही होनी थी, लेकिन कुछ पॉलिटिकल डेवलपमेंट की वजह से यह नहीं हो पाई. अब, जैसा कि आपने सही कहा, यह एक बहुत इंतज़ार की जा रही मीटिंग है, और सभी पार्टियां अपनी राय देंगी.”
VIDEO | Delhi: CPI MP P Sandosh Kumar says, “This is a very crucial meeting. We have to chalk out a new strategy to intensify the ongoing agitation against the Chief Election Commissioner. So, all parties are united. This meeting was supposed to happen in the month of August… pic.twitter.com/I4n5MOkWAR
— Press Trust of India (@PTI_News) September 30, 2026
AAP INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है- संजय सिंह
INDIA ब्लॉक की बैठक पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “AAP INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है तो बैठक में जाने ना जाने का सवाल नहीं उठता है. अभी जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुद्दा है वो देश का मुद्दा है, 144 करोड़ लोगों का मुद्दा है. देश की जनता को ये लग रहा है कि चुनाव आयोग भाजपा के कहने पर जनता के साथ फ्रॉड कर रही है. जो चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठते हैं वे शिकायत कर रहे हैं. इसको लेकर 2 अक्टूबर को CJP का एक विरोध प्रदर्शन है और मुझे लगता है सभी राजनीतिक पार्टियों को उनका समर्थन करना चाहिए.”
ये भी पढ़ें- Asian Games: भारत के तीरंदाजों ने मिलकर भारत को दो गोल्ड मेडल दिलाए, पदकों की संख्या 56 हुई

