सिवान के सदर अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग मरीज के गाना गुनगुनाना का वीडियो सामने आया है. ऑपरेशन के दौरान “बहारों फूल बरसाओ..” गाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि सीवान में 70 साल के बुजुर्ग कृपाल को मोतियाबंद के ऑपरेशन से डर लग रहा था, डॉ ने कहा कोई गाना सुनाएँ. बुजुर्ग ने “बहारों फूल बरसाओ..” गाना शुरू किया. गाना खत्म, ऑपरेशन भी खत्म. बुजुर्ग मरीज को कुछ पता भी नहीं चला.
ऑपरेशन के नाम से डर रहे थे बुजुर्ग
मंगलवार को सदर अस्पताल में हुए इस ऑपरेशन को चिकित्सक डा. मुअज्जम अकबर ने अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक कृपाल मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफल रहा. ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डा. मुअज्जम अकबर ने ऑपरेशन के दौरान हुए इस वाक्य के बारे में बताया कि, ऑपरेशन की सोंच के ही बुजुर्ग मरीज कृपाल काफी डरे गए थे.
सिवान के सदर अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग मरीज के गाना गुनगुनाना का वीडियो सामने आया है. ऑपरेशन के दौरान “बहारों फूल बरसाओ..” गाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. #bihar #siwan #BiharNews #viralvideo pic.twitter.com/lYpu0hbgI6
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) February 24, 2023
जब मैंने उनकी ये हालत देखी तो उन्हें रिलेक्स करने मैंने उनसे कहा कि आपके समय में अच्छे-अच्छे गाने होते थे, कुछ सुनाइये. बस फिर क्या था बुजुर्ग ने पहले रफी साहब का गाना बहारों फूल बरसाओ… मेरा महबूब आया है, गाना शुरू कर दिया.
जिसके बाद उन्होंने एक भजन भी सुनाया. बस गाना गाने से उनका डर कम हो गया और हम भी ऑपरेशन अच्छे से कर पाए.
आपको बता दें मंगलवार यानी 22 फरवरी को सिवान सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने मुफ्त मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराने के लिए शिविर लगाया था. इसी शिविर का फायदा उठा बुजुर्ग कृपाल ने भी अपना ऑपरेशन करवाया है.

