RJD poster: सीएम नीतीश कुमार की मनाही के बाद भी RJD कार्यालय पर लगा “ नीतीश करेंगे मोदी का राजनीतिक सफाया” वाला पोस्टर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद को भले ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी नहीं बता रहे हो. लेकिन उनकी पार्टी जेडीयू के नेता, मंत्रियों के अलावा अब आरजेडी भी उन्हें एक सुर में 2024 में मोदी के खिलाफ उम्मीदवार बताने पर तुली है. हालांकि, कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी को ही लोकसभा में मोदी के खिलाफ उम्मीदवार बता रही है.


आरजेडी कार्यालय पर लगा पोस्टर

ये भी पढ़ें- Cold wave: रविवार से फिर लौटेगी ठिठुरन वाली सर्दी

इसी कड़ी में अब महागठबंधन में शामिल राजद के तरफ से भी नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बताकर एक पोस्टर (RJD poster) जारी किया है. जिसमें राम- रावण, कृष्ण- कंश, और अब नीतीश – मोदी लड़ाई बताई गई है. दरअसल, राजधानी पटना के राजद प्रदेश ऑफिस के बाहर मकर सक्रांति और अन्य पर्वों का बधाई संदेश दिया गया है. इसके साथ ही इस पोस्टर (RJD poster) के जरिए बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला गया है. इसमें लिखा गया है कि, पटना, रांची, दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, हैदराबाद ! देश के बाकी हिस्सों में भी डालेंगे सुशासन की खाद। इसमें साफ़ तौर पर कहा गया है कि, 2024 में दिल्ली (हस्तिनापुर) की चढ़ाई होगी.

आरजेडी महिला मंच की ओर से लगाया गया पोस्टर

इस पोस्टर (RJD poster) में कहा गया है कि, रामायण में भगवान राम ने रावण को मारा, महाभारत में श्री कृष्ण ने कंस और मारा अब 2024 में नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक मौत मारने वाले हैं. यानी 2024 में नीतीश कुमार मोदी को चुनाव हराकर उनको गद्दी से उतारने का काम करेंगे. यह पोस्टर राजद के महिला मंच की तरफ से लगाया गया है.
इसके साथ ही इस पोस्टर (RJD poster) में लिखा गया है कि, संदेश और आग्रह यह है कि जब किसी खास अक्षर या राशि से शुरू होने वाले नाम वाला व्यक्ति अत्यधिक शक्तिशाली हो जाता है और दंभी अहंकारी, तानाशाह होकर अपने शक्तियों का दुरुपयोग करने लगता है. जिससे जन मानस में हाहाकार और त्राहिमाम मच जाता है. तब उस को उसी अक्षर या राशि से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्ति से हराया या पराजित किया जा सकता है, इसलिए 2014 में नरेंन्द्र मोदी के मुकाबले नीतीश कुमार अक्षर विजयी भवः यह पोस्टर महिला राजद, बिहार, अमनौर विधानसभा सारण की प्रदेश महासचिव पूनम राय के तरफ से लगाया गया है.

गौरतलब हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता को एकजुट करने की मुहिम पर लगे हुए हैं. इसको लेकर वो लगातार विपक्ष के नेता से मिल भी रहे हैं. वो नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों के साथ महज एक उम्मीदवार उतारने की बात कह रहे हैं. ऐसे में बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी दलों द्वारा नीतीश कुमार को ही अपना उम्मीदवार बताया जा रहा है.

Latest news

Related news