Delhi Protest: नेता विपक्ष राहुल गांधी के घर हुई इंडिया गठबंधन की हाई टी के बाद गठबंधन ने साफ कर दिया कि वह सुप्रीम कोर्ट मे दायर याचिकाओं पर सुनवाई और फैसले का इंतेज़ार नहीं करेंगे और सड़क पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे. राहुल गांधी ने कहा, “हम भारत के चीफ़ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट और भारत के ज्यूडिशियल सिस्टम का बहुत सम्मान करते हैं. उनका एक रोल है. हमें उम्मीद है कि वे वह रोल निभाएंगे. लेकिन हम पॉलिटिकल लोग भी हैं. चाहे कुछ भी हो जाए, पॉलिटिकल विरोध जारी रहेगा, लोगों का विरोध जारी रहेगा, और उसकी जीत होगी. ”
हम रुकने वाले नहीं हैं, हम End Goal तक जाएंगे- राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ” हम रुकने वाले नहीं हैं, हम End Goal तक जाएंगे. पिछले कुछ दिनों में हमने जिस ताकत और एकजुटता के साथ काम किया है, वह हम करते रहेंगे और साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे. ”
हम रुकने वाले नहीं हैं, हम End Goal तक जाएंगे। पिछले कुछ दिनों में हमने जिस ताकत और एकजुटता के साथ काम किया है, वह हम करते रहेंगे और साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे। : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 दिल्ली https://t.co/lezhc2DDrh
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार को सजा जरूर मिलेगी – तेजस्वी यादव
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ” मोदी-शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है. ज्ञानेश कुमार ने एक कठपुतली की तरह काम किया है, उसके लिए उसे सजा जरूर मिलेगी. ये लोग बच नहीं पाएंगे। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और हर नागरिक के अधिकारों की है। INDIA गठबंधन के सभी दल लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं..”
मोदी-शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। ज्ञानेश कुमार ने एक कठपुतली की तरह काम किया है, उसके लिए उसे सजा जरूर मिलेगी। ये लोग बच नहीं पाएंगे। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और हर नागरिक के अधिकारों की है। INDIA गठबंधन के सभी दल लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं। : @yadavtejashwi जी 📍 दिल्ली
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
BJP सरकार के अन्याय व अत्याचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे – सुप्रिया सुले
NCP-SP नेता सुप्रिया सुले ने कहा, ” लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए INDIA गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है. हमारी लड़ाई जारी है. हम देश की जनता के अधिकारों को बचाने के लिए आंदोलन करते रहेंगे. BJP सरकार के अन्याय व अत्याचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे. ”
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए INDIA गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। हमारी लड़ाई जारी है। हम देश की जनता के अधिकारों को बचाने के लिए आंदोलन करते रहेंगे। BJP सरकार के अन्याय व अत्याचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे। : @NCPSpeaks की Working President @supriya_sule जी 📍 दिल्ली
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
INDIA गठबंधन द्वारा चलाए गए सभी कार्यक्रम सफल रहे- खड़गे
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने कहा, “INDIA गठबंधन द्वारा चलाए गए सभी कार्यक्रम सफल रहे और हमने जनता के मुद्दों को सामने लाने और सुलझाने का काम किया. हमारे इन कार्यक्रमों में नौजवान साथियों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े.”
INDIA गठबंधन द्वारा चलाए गए सभी कार्यक्रम सफल रहे और हमने जनता के मुद्दों को सामने लाने और सुलझाने का काम किया। हमारे इन कार्यक्रमों में नौजवान साथियों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े। : कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge 📍 दिल्ली https://t.co/C0N86GDti0
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
न्याय की इस लड़ाई में INDIA गठबंधन एकजुट है- हरेन्द्र सिंह मलिक
वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद हरेन्द्र सिंह मलिक ने कहा, “न्याय की इस लड़ाई में INDIA गठबंधन एकजुट है. लोकतंत्र की हत्या करने वाले ‘वोट चोरों’ के खिलाफ हम सभी आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे. ”
न्याय की इस लड़ाई में INDIA गठबंधन एकजुट है। लोकतंत्र की हत्या करने वाले ‘वोट चोरों’ के खिलाफ हम सभी आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। : सपा सांसद @HarendraMalikMP जी 📍 दिल्ली https://t.co/EmGutLYQ3n
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
जंतर-मंतर एक ऐसी जगह बनी रहनी चाहिए जहाँ लोग प्रोटेस्ट कर सकें- डी राजा
वहीं सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने कहा, “हमने INDIA ब्लॉक के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की, जहाँ हमने देश के मौजूदा हालात और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कैंपेन को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की.
सरकार ने अब जंतर-मंतर को डीनोटिफाई कर दिया है. हम इस फैसले की कड़ी निंदा करते हैं. जंतर-मंतर एक ऐसी जगह बनी रहनी चाहिए जहाँ लोग प्रोटेस्ट कर सकें. ”
Delhi Protest: प्रोटेस्ट करना हमारा अधिकार है – प्रशांत भूषण
सिविल सोसाइटी की ओर से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भी अपनी बात रखी और कहा, “INDIA Alliance लगातार वोट चोरी, डेमोक्रेसी और संविधान पर हमले के खिलाफ आंदोलन कर रहा है. प्रोटेस्ट करना हमारा अधिकार है, मगर इस आंदोलन को कुचलने के लिए मोदी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन वह नाकाम रही. हम सब मिलकर डेमोक्रेसी और संविधान को बचाने की इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे. ”
INDIA गठबंधन लगातार वोट चोरी, लोकतंत्र और संविधान पर हमले के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। प्रोटेस्ट करना हमारा अधिकार है, मगर इस आंदोलन को कुचलने के लिए मोदी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन वह असफल रही। हम सब मिलकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने की इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे। : @pbhushan1 जी 📍 दिल्ली
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार एक ऐसा माफिया है- संजय राउत
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “ज्ञानेश कुमार एक ऐसा माफिया है, जिसने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया है. पिछले 12 साल से मोदी और शाह ने देश को डराकर और धमकाकर रखा था, लेकिन अब डरने की बारी उनकी है। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र और वोट के अधिकार की यह लड़ाई जारी रहेगी। हम सब मिलकर संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे. ”
ज्ञानेश कुमार एक ऐसा माफिया है, जिसने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया है। पिछले 12 साल से मोदी और शाह ने देश को डराकर और धमकाकर रखा था, लेकिन अब डरने की बारी उनकी है। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र और वोट के अधिकार की यह लड़ाई जारी रहेगी। हम सब मिलकर संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे। : शिवसेना (UBT) सांसद @rautsanjay61 जी 📍 दिल्ली
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
अब Designated Protest Site को भी चुरा लिया- MA बेबी
CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव MA बेबी ने कहा, “जिस व्यक्ति पर निष्पक्ष रहने की जिम्मेदारी थी, वह ज्ञानेश कुमार Ruling Party की टीम में जुड़ गया. इन लोगों ने पहले वोट चोरी की, फिर जनतंत्र चोरी किया और अब Designated Protest Site को भी चुरा लिया. इन ‘वोट चोरों’ के खिलाफ पूरा INDIA गठबंधन एकजुट होकर लड़ता रहेगा.”
जिस व्यक्ति पर निष्पक्ष रहने की जिम्मेदारी थी, वह ज्ञानेश कुमार Ruling Party की टीम में जुड़ गया। इन लोगों ने पहले वोट चोरी की, फिर जनतंत्र चोरी किया और अब Designated Protest Site को भी चुरा लिया। इन ‘वोट चोरों’ के खिलाफ पूरा INDIA गठबंधन एकजुट होकर लड़ता रहेगा। : CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव @MABABYCPIM जी 📍 दिल्ली
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
वहीं छात्रों का नेतृत्व करने के लिए बैठक में पहुंची आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी अपनी बात रखी और कहा, “इस देश के लोगों, भारतीय लोकतंत्र और संविधान का एकमात्र दुश्मन BJP है. वोटर के अधिकार पर हमला भारत और लोकतंत्र पर हमला है. CEC ज्ञानेश कुमार को जाना चाहिए. SIR प्रोसेस से समझौता किया गया है.”
ये भी पढ़ें-शेयर बाजार में आई बंपर तेजी: आखिरी घंटे में सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निवेशकों…

