पटना : पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायधीश बने के. विनोद चंद्रन. के. विनोद चंद्रन केरला हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं. दरअसल पटना हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस संजय करोल प्रमोशन के बाद सुप्रीम कोर्ट चले गए थे जिसकी वजह से एक हफ्ते से यह पद खाली हो गया था. फिलहाल पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित हैं.

