PSL 2026 Terror Threat : पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत से पहले ही बड़ा सुरक्षा संकट सामने आ गया है. 26 मार्च से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट पर आतंकी खतरा मंडराने लगा है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की चिंता बढ़ गई है.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार (JuA) ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर गंभीर धमकी जारी की है.
PSL 2026 Terror Threat : विदेशी खिलाड़ियों को दी गई चेतावनी
जमात-उल-अहरार ने अपने बयान में साफ कहा है कि पाकिस्तान में मौजूदा हालात बेहद असुरक्षित हैं. संगठन ने विदेशी खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वे PSL 2026 से दूरी बना लें, क्योंकि उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती. यह पहली बार नहीं है जब इस संगठन ने इस तरह की धमकी दी हो. इससे पहले भी यह कई बड़े आतंकी हमलों, खासकर आत्मघाती हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है.
किन शहरों पर ज्यादा खतरा?
आतंकी संगठन ने खासतौर पर लाहौर और कराची में होने वाले मैचों को निशाना बनाने की बात कही है.
साथ ही, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बिगड़ते हालात का हवाला देते हुए सुरक्षा स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया गया है.
क्या टूर्नामेंट से हटेंगे विदेशी खिलाड़ी?
इस धमकी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विदेशी खिलाड़ी PSL 2026 में हिस्सा लेंगे ? विदेशी खिलाडी पहले भी सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से हिचकिचाते रहे हैं. अगर बड़े नाम पीछे हटते हैं, तो लीग की लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू पर सीधा असर पड़ सकता है.
PCB के सामने क्या हैं विकल्प?
इस आतंकी धमकी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ऐसे में अगर टूर्नामेंट कराना है तो पीसीबी के पास बहुत ही सीमित विकल्प मौजूद हैं. पीसीबी विदेशी खिलाडियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर सकता है. विदेशी खिलाड़ियों को अतिरिक्त सुरक्षा देने का आश्वासन दे सकता है, या फिर टूर्नामेंट के मैचेज को दूसरे देशों में शिफ्चट कर सकता है. हालांकि अगर पीसीबी ऐसा करता है तो इससे लीग के आयोजन और खर्च पर बड़ा असर पड़ सकता है.
पहले से ही चुनौतियों में घिरी PSL
PSL 2026 पहले ही कई समस्याओं से जूझ रही है. पीसीबी जहां एक एक तरफ आर्थिक संकट से गुजर रहा है वहीं कई विदेशी खिलाडियों के द्वारा टूर्नामेंट से नाम वापस लिये जाने पर बदनामी से घिरा है और अब आतंकी हमले की धमकी ने पूरे टूर्नामेंट की चमक इसके शुरु होने से पहले ही फीका कर दिया है.

