मैंने इमरजेंसी नहीं देखी लेकिन उस दौरान हुए अत्याचार दिल्ली में देख लिए-अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Parliament नई दिल्ली :  समाजवादी पार्टी के MP अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी पार्टियों को डर है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरह पूरी सरकार को आउटसोर्स किया जा सकता है. उन्होंने NTA के कामों को आउटसोर्स करने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाया और प्रस्तावित एंटी-पेपर लीक (अमेंडमेंट) बिल पर बहस में बोलते हुए एग्जामिनेशन सिस्टम में अकाउंटेबिलिटी पर चिंता जताई.
यादव ने कहा कि दिल्ली के जनतांत्रिक मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हाल ही में हुआ प्रोटेस्ट “पहला स्टूडेंट आंदोलन था जिसे पेरेंट्स का सपोर्ट मिला”.
उन्होंने कहा, “हम प्रोटेस्ट देख रहे थे. सरकार इस बात में घमंडी थी कि वह झुकेगी नहीं. जीत के बाद, युवाओं ने नारा लगाया — ‘सरकार झुकती है, झुकने वाला चाहिए’. युवा जानते हैं कि सरकार को कैसे झुकाना है.”
अखिलेश यादव ने कहा, “दिल्ली में जो हुआ वह इमरजेंसी से भी बुरा है”

“दिल्ली में जो हुआ वह इमरजेंसी से भी बुरा है”

अखिलेश यादव के भाषण के बीच सत्ता पार्टी की ओर से सवाल किया गया कि जो इमरजेंसी में हुआ उसपर उनकी क्या राय इसपर सरकार को लाजवाब करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “मैंने इमरजेंसी नहीं देखी, लेकिन इमरजेंसी में क्या क्या हुआ वह अभी दिल्ली में भी देखने को मिला, आंसू गैस के गोले, इस बार करंट लगाया गया तो यह इमरजेंसी के बराबर ही हुआ है हमला. इमरजेंसी के बाद भी परिवर्तन हुआ था और हमें भरोसा है इसके बाद भी परिवर्तन होगा.”

“जो लोग चढ़ावा चोरी नहीं बचा पाए वो पेपर लीक कैसे बचा पाएंगे”

अखिलेश ने सरकार पर अपने तीखे वार जारी रखते हुए राम मंदिर चंदा चोरी का जिक्र किया और कहा, “जो लोग चढ़ावा चोरी नहीं बचा पाए वो पेपर लीक कैसे बचा पाएंगे”


विपक्ष को डर है सारी सरकार न आउटसोर्स कर दें

अखिलेश ने मोदी सरकार पर वार करते हुए कहा कि, “यूपी जैसा स्टेट जो सबसे बड़ा स्टेट है, जहां से प्रधानमंत्री चुनकर आ रहे हैं वहां तक पेपर लीक हुआ जा रहा है. NTA जो सबसे विश्वसनीय संस्था है उसमें आउटसोर्स पर आपने कर्मचारियों को रखा हुआ.”


जौहर यूनिवर्सिटी पर हथौड़ा चलाने की तैयारी है

अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर हो रही राजनीति का जिक्र भी किया और कहा, “उत्तर प्रदेश में एक स्वतंत्रता सेनानी हैं उनके नाम पर यूनिवर्सिटी बनी मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी. इन्होंने कोई सरकारी यूनिवर्सिटी नहीं बनाई अगर कोई प्राइवेट यूनिवर्सिटी बन गई तो उसको हथौड़ा लेकर तोड़ने के लिए तैयारी कर रहें ये लोग, नफरत की राजनीति कहां लेकर पहुंचा देगी.”

प्राइमरी स्कूल बंद करने पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने सरकार को शिक्षा विरोधी बताते हुए कहा, “जो प्राइमरी स्कूल बंद किए हैं इसलिए बंद किये हैं आपने कि पिछड़े, दलित और गरीब परिवार के बच्चे पढ़ न जाये. एक लाख से ज्यादा प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए इस सरकार ने, यूपी में सबसे ज्यादा प्राइमरी स्कूल बंद हुए.”


सपा प्रमुख ने शिक्षा के भगवाकरण “जब से सरकार बनी है तब से सरकार कोशिश कर रही है कि शिक्षा, परीक्षा, यूनिवर्सिटी का ताना बाना पूरा ध्वस्त हो जाए उसको एक रंगी बना दे हम, उसमें अंडरग्राउंड लोग शामिल हो जाए.”

ये भी पढ़ें-गृह मंत्री शाह की पुलिस लोगों का हौसला नहीं तोड़ पाई इसलिए ये बिल…

Latest news

Related news