Parliament LIVE: लोगसभा में कई दिनों के गतिरोध के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे से पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर 10 घंटे की चर्चा शुरु हुई. इस चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की. उन्होंने कहा, “यह संशोधन कानून को और सख्त बनाने और तेज़ी से न्याय सुनिश्चित करने के लिए लाया जा रहा है, ताकि इन सभी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़े और बहाल हो सके… धारा 10 की उप-धारा 1 में प्रावधान था कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को कम से कम 3-5 साल की सज़ा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. आज लाए जा रहे संशोधन के तहत, सज़ा की यही अवधि कम से कम 5-10 साल और जुर्माना 50 लाख रुपये तक कर दिया गया है. 2024 के कानून में, सर्विस प्रोवाइडर के लिए सज़ा 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना थी… अब इसे बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये किया जा रहा है. 2024 के कानून में यह भी लिखा था कि प्रोवाइडर को अगले 4 वर्षों तक कोई भी परीक्षा आयोजित करने से रोक दिया जाएगा. आज, इस संशोधन के तहत उस अवधि को बढ़ाकर 8 साल किया जा रहा है… अंत में, संगठित अपराध करने वालों, यानी जहां माफिया गिरोह शामिल हो, के मामले में पहले सज़ा 5-10 साल थी। इसे बढ़ाकर 7-10 साल कर दिया गया है और जुर्माना पहले 1 करोड़ रुपये तक था. अब इसे बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है. और सबसे महत्वपूर्ण बात, जिसका ज़िक्र प्रधानमंत्री ने वीडियो के माध्यम से भी किया था, वह है तेज़ी से न्याय सुनिश्चित करना. हम परीक्षाओं में अनुचित साधनों से जुड़े मामलों के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करेंगे… हमने उसमें भी समय सीमा तय की है. जांच 2 महीने की अवधि के भीतर पूरी होनी चाहिए, चाहे वह केंद्रीय एजेंसी हो या विशेष कार्य बल…”
कांग्रेस ने कहा, ‘सरकार सीरियस नहीं है; बिल सिर्फ दिखावा है’
विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के सभा में उपनेता और MP गौरव गोगोई ने लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान कहा, “सरकार सीरियस नहीं है, बिल सिर्फ दिखावा है.”
शाह जवाब दें विरोध के दौरान पेलेट गन का इस्तेमाल क्यों किया- कांग्रेस
कांग्रेस MP गौरव गोगोई ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा कि विरोध के दौरान AK-47, पेलेट गन का इस्तेमाल क्यों किया गया.
‘NCRB डेटा में एग्जाम में फेल होने से स्टूडेंट की मौत एक कारण’- कांग्रेस
NCRB डेटा में एग्जाम में फेल होने से स्टूडेंट की मौत एक कारण: कांग्रेस ने लोकसभा में कहा
गौरव गोगोई ने MPs से ‘इंस्टाग्राम पर फोकस’ करने के लिए कहने पर PM मोदी की आलोचना की
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को कहा कि पीएम ने जो इस मुद्दे पर कैबिनेट की उसमें छात्रों की समस्या से ज्यादा इस बात पर ज़ोर दिया कि सांसदों को ‘इंस्टाग्राम पर ध्यान केंद्रित करने’ के लिए कहा
Parliament LIVE: संसद में धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत शर्मनाक
धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री रहते 21 बच्चों ने अपनी जान दे दी… जब वे इस्तीफा देने के बाद संसद परिसर में आए तो BJP सांसदों ने उनका ऐसे स्वागत किया, जैसे वो पाकिस्तान से जंग लड़कर आए हों
धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री रहते 21 बच्चों ने अपनी जान दे दी…
जब वे इस्तीफा देने के बाद संसद परिसर में आए तो BJP सांसदों ने उनका ऐसे स्वागत किया, जैसे वो पाकिस्तान से जंग लड़कर आए हों।
: लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता @GauravGogoiAsm जी pic.twitter.com/Jb2iBbjpPN
— Congress (@INCIndia) July 28, 2026
कांग्रेस ने आंदोलन के दौरान हुई ज्यादतियों का भी जिक्र किया
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस बर्बरता का मुद्दा उठाते हुए, पेलेट गन, लाठियों में कीलों का लगाना, लड़कियों को गाली देना, थप्पड़ मारना, कपड़े फाड़ना जैसी बातों का जिक्र किया और गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा.

