रांची -कैशकांड में फंसे तीनो विधायक जमानत के बाद विधानसभा कार्रवाई में हिस्सा लेने सदन पहुंचे

रांची

पश्चिम बंगाल के कैश मिलने के मामले में फंसे कांग्रेस के तीनो निलंबित विधायक इरफान अंसारी (जामताड़ा Mla), नमन बिक़सल कोगाडी (कोलेबिरा Mla) और राजेश कच्छप (खिजरी Mla)  कोलकाता हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में भाग लेने सदन में पहुचे.

सदन की करवाई में भाग लेने पहुंचे इरफान अंसारी ने कहा कि मैं विधानसभा का मेंबर हूं एमएलए हूं,  जरूर विधानसभा सत्र में भाग लूंगा. मैं अपने साथी विधायक से कहूंगा कि हम कांग्रेस के विधायक हैं, हमें भाजपा से लड़ना है. किसी के बहकावे में आकर आपने तीनों का नाम दे दिया. हम साड़ी खरीदने नहीं जा सकते. आपने आरोप लगा दिया 10 करोड़ बरामद हुए. आज हाईकोर्ट नहीं होता तो हम निर्दोष साबित नहीं होते. मैं आलाकमान से मिलने जाऊंगा साथ ही आज मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करूंगा , आलाकमान ने एक पक्ष की बात सुना है, दूसरे पक्ष बात नहीं सुनी है. वर्ल्ड की कोई भी एजेंसी से जांच कर ले मैं चाहता हूं की जांच हो.

कैश कांड का मामला क्या है?

इसी साल 31 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में झारखंड के कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों की गाड़ी से करीब 48 लाख रुपये बरामद किए गये थे. पुलिस की पूछताछ में विधायकों ने बताया था कि वे लोग उस पैसे से साड़ी खरीदने जा रहे थे. विधायकों ने पूछताछ में बताया है था कि साड़ियां नौ अगस्त को आदिवासी दिवस के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बांटी जानी थीं. लेकिन पूछताच मे तीनों विधायक ये बता नहीं पाये कि इतना पैसा कहां से आया था. पैसों का श्रोत ना बता पाने के बाद कोलकाता पुलिस ने तीनो के हिरासत में ले लिया था.

Latest news

Related news