Eknath Sinde Dahi Handi मुंबई : नवी मुंबई के घणसोली में शनिवार रात दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा टल गया. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंच से नीचे उतर रहे थे, तभी मंच पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चढ़ गए. अचानक बढ़े भार के कारण मंच धंस गया और वहां अफरा-तफरी मच गई. कुछ पलों के लिए लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन गनीमत रही कि उपमुख्यमंत्री शिंदे को कोई चोट नहीं आई. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हालात को संभाला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बताते चलें कि उपमुख्यमंत्री शिंदे नवी मुंबई में आयोजित कई दही हांडी कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. घणसोली का यह कार्यक्रम उनका अंतिम पड़ाव था, जहां हादसा हुआ.
Eknath Sinde Dahi Handi के आयोजन पर सवाल
स्टेज धंसने की इस घटना ने आयोजकों की तैयारियों और सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. भीड़भाड़ और अव्यवस्था के कारण बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि यह हादसा टल गया लेकिन इसने त्योहारों के आयोजनों में सुरक्षा प्रबंधों की अहमियत एक बार फिर सामने ला दी है.
बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, नीचे उतरते समय धंसा स्टेज
◆ स्टेज टूटने की घटना ने आयोजकों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए
◆ सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हालात संभाले और शिंदे को सुरक्षित बाहर निकाला #EknathShinde | Eknath Shinde Stage pic.twitter.com/46Qg0ueHo3
— News24 (@news24tvchannel) August 17, 2025

