Train Accident Rangapani : बिहार-बंगाल की सीमा के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ है. कटिहार मंडल के रांगापानी और निजवाड़ीवाली रेलवे स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. ट्रेन सियालदाह जा रही थी. इस टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 200 लोगों के घायल होने की खबर है. ये दुर्घटना न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुआ है. रेलवे की टीम जांच में जुट गई है. हादसे के बाद से ही रेल परिचालन ठप हो गया. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बात की है . रेल मंत्री ने इस हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया.
Train Accident Rangapani : तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त
दुर्घटना में कंचनजंगा एक्सेप्रेस के तीन कोचेस बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हुए हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव के लिए तत्काल रीलीफ टीम भेजी गई है. दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है. एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वाहन घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं. बचाव के की कार्रवाई शुरू हो गई है. दार्जिलिंग पुलिस के अतिरिक्त एसपी अभिषेक रॉय ने कहा, “हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. 20-25 यात्री घायल हैं. स्थिति गंभीर है. यह घटना तब घटी जब कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी.”
खड़ी ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक कंचनजंगा एक्सेप्रेस सियालदह जाने के लिए रंगापानी रेलवे स्टेशन पर खडी थी, ट्रेन में साच्री सवार थे. ट्रेन लोगों से भरी थी. इस बीच एक रेलगाड़ी ने पीछे से आकर ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के टक्कर मार दी. अचानक धक्का लगने से कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गई. वहीं कई लोग ट्रेन के बाहर भी खड़े थे, सभी इसकी चपेट में आये.

