6 Cong MLA Join BJP : लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश से भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 6 बागी विधायक

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के छह पूर्व विधायक 6 Cong MLA Join BJP केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इन्‍हें कांग्रेस विधायक के रूप में अयोग्‍य घोषित कर दिया गया था. ये पूर्व विधायक हैं- सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इन्‍द्र दत्‍त लखनपाल, देवेन्‍द्र भुट्टो और चैतन्‍य शर्मा। इसी के साथ 3 निर्दलीय विधायकों ने को भी आज पार्टी में शामिल किया गया है.

6 Cong MLA Join BJP: बागी विधायक बीजेपी में शामिल 

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने इन 6 विधायकों को क्रॉस वोट करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया था. इन विधायकों में शामिल हैं.धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजिंदर राणा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो ये सब अब बीजेपी का हिस्सा बन गए हैं. इसके अलावा हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने वाले 3 निर्दलीय विधायकों ने भी शुक्रवार (22 मार्च) को विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया और उन्होंने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. इन विधायकों के नाम हैं आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर.

ये भी पढ़े:- Sunita Kejriwal: जेल से भेजा सीएम केजरीवाल ने संदेश- कोई भी जेल मुझे अंदर…

हिमाचल प्रदेश के 3 निर्दलीय विधायक- आशीष शर्मा, के.एल. ठाकुर और होशियार सिंह हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

Latest news

Related news