मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर, MP में MBBS-BDS काउंसलिंग 5 अगस्त से शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस तथा बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट यूजी-2026 काउंसलिंग (NEET UG-2026 Counselling) के पहले चरण का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय (DME) ने पहले दौर की समय-सारिणी सार्वजनिक करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रवेश नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी अपने अंतिम चरण में है।

5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

काउंसलिंग में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त से 13 अगस्त रात 11:59 बजे तक एमपी ऑनलाइन के DME पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) करवा सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार 11 अगस्त को सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी, जिस पर 12 अगस्त शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। आपत्तियों के निराकरण के पश्चात 13 अगस्त को अंतिम सीट मैट्रिक्स प्रकाशित की जाएगी।

Latest news

Related news