Ranchi Drunk monkey viral video रांची : राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके से एक अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप (शराब दुकान) में अचानक एक बंदरिया घुस आई. दुकान में घुसते ही उसने जो किया, उसे देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और ग्राहक दंग रह गए.
VERY UNUSUAL! A monkey entered a wine 🍷shop in Ranchi’s Ormanjhi, allegedly drank alcohol from a bottle and then fell asleep inside the shop 😴
A rescue team arrived and safely removed the unexpected customer. 🐒 pic.twitter.com/Z6xs3vVNGb
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 26, 2026
Ranchi Drunk monkey : शराब पीकर दुकान में ही सो गई बंदरिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब दुकान के अंदर पहुंची बंदरिया ने काउंटर और रैक पर रखी बोतलों में से एक बोतल उठाई. इसके बाद उसने बोतल से शराब पी और नशे का असर होते ही वह दुकान के अंदर ही चैन से सोती हुई नजर आई. इस अनोखे नजारे को देखकर आसपास के लोगों का हुजूम जमा हो गया.
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम, निकाला गया सुरक्षित
दुकान में बंदरिया के घुसने और शराब पीकर सोने की जानकारी तुरंत वन विभाग और रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सावधानी और मशक्कत के साथ बंदरिया को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाला।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
इस अजीबोगरीब घटना का किसी ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. नेटिजन्स इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

