Wednesday, February 11, 2026

Badshah और Mrunal Thakur पार्टी में दिखे रोमांटिक अंदाज़ में ,वीडियो वायरल

 मुंबई :  बॉलीवुड इंडस्ट्री में आये दिन डेटिंग की खबरे सुनने को मिलती रहती हैं. बॉलीवुड में ऐसे अधिकतर कपल ऐसे हों जो अपने  रिलेशनशिप को सबसे छुपा कर रखते हैं. वैसे तो बादशाह आये दिन चर्चे में बने रहते हैं, लेकिन हाल ही में Badshah और Mrunal Thakur  की वीडियो देखने को मिली है, जिसमे दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.

Badshah और Mrunal Thakur की वीडियो को देखकर फैंस हुए खुश

शिल्पा शेट्टी के दिवाली पार्टी में बादशाह और मृणाल ठाकुर की वीडियो को लेकर काफी बातें हो रही हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है . वीडियो में दिख रहा है कि बादशाह और मृणाल ठाकुर दोनों साथ में बाहर निकल रहे हैं और दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा है. इंटरेस्टिंग बात यह है की मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिल्पा और बादशाह के साथ एक फोटो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा “दो फेवरेट “. उसके बाद बादशाह ने भी उस स्टोरी को रिपोस्ट किया. बादशाह और मृणाल दोनों साथ में बहुत अच्छे दिख रहे थे. आपको बता दें कि रैपर बादशाह ने 2012 में जस्मिन मशीह के साथ शादी की थी और 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया .

वही उनके फैंस दोनों को साथ में देखकर काफी खुश नजर आये एक फैंस ने कमेंट करके लिखा मुझे एक कपल के रूप में उनके होने की बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी. वाह सच में वाह.. बॉलीवुड में कुछ भी हो सकता हैं .

ये भी पढ़े: –

BIGG BOSS SEASON17: सलमान खान ने बोला मुझे माफ़ कर दो, कटरीना…

एक यूजर ने लिखा “क्या सच में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं अगर यह सच है तो वाकई प्यारा है.
आपको बता दें की साल की शुरुवात में एक अफवाह उड़ी थी कि बादशाह अपनी प्रेमिका ईशा रिखी से शादी करने वाले हैं. अब जब बादशाह और म्रुणाल साथ दिखे हैं तो एक बार फिर से बादशाह के लव लाइफ के चर्चे शुरु हो गये हैं.

Latest news

Related news