Saturday, February 21, 2026

80 के हुए शहंशाह, सिद्धि विनायक जाकर बप्पा का लिया आशीर्वाद, फैंस को दिया सरप्राइज

11 अक्तूबर यानी शुक्रवार को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए है. अपने जन्मदिन पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे. यहां दोनों ने गणपति बप्पा का दर्शन किए और पूजा अर्चना की. इस दौरान अमिताभ बच्चन को बप्पा के सामने सर झुकाते और दान पेटी में पैसे डालते हुए भी देखा गया.

फैंस को किया अमिताभ ने सरप्राइज
अमिताभ बच्चन के चाहने वाले सिर्फ देश में ही नहीं दुनियाभर में मोजूद हैं. सोमवार देर रात उसके मुंबई आवास ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का भीड़ देखी गई. अमिताभ बच्चन ने भी प्रशंसकों के प्यार का जवाब देते हुए अपने आवास से बाहर निकलकर उन्हें सरप्राइज किया.


अमिताभ बच्चन 12 बजे के बाद अपने घऱ ‘जलसा’ से बाहर निकले, उन्होंने वहां मौजूद प्रशंसकों का हाथ हिला के आभार प्रकट किया और थोड़ी देर तक प्रशंसकों का अभिवादन करने के बाद वो फिर घर के अंदर चले गए. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे प्रशंसक आधी रात को अमिताभ बच्चन को अपने सामने देखकर खुशी से झूम उठे.

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ भी आज रिलीज़ हुई है
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘ऊंचाई’ भी रिलीज़ हो गई है. सात साल बाद ‘ऊंचाई’ से सूरज बड़जात्या का कमबैक भी हो रहा है. आपको बता दें ऊंचाई’ में दिग्गज एक्टर्स अमिताभ बच्चन के साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता अहम रोल में नज़र आ रहे है. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक माउंटेनियरिंग ट्रेनर का रोल अदा कर रही है जो फिल्म की स्टार कास्ट में सबसे छोटी भी हैंं.

Latest news

Related news