Parliament: सोमवार तक स्थगित हुई लोकसभा, तेल और गैस पर चर्चा से भाग रही सरकार, विपक्ष ने वित्त मंत्री के एकतरफा भाषण का किया विरोध

Parliament: शुक्रवार का दिन भी सरकार ने किसी तरह तेल और गैस के संकट पर बिना चर्चा किए निकाल दिया. दोपहर 2 बजे जब फिर से लोकसभा की बैठक हुई तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सप्लीमेंट्री डिमांड बजट पेश किया और सदन ने उसे बिना किसी बहस के पास कर दिया.  लोकसभा में अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष उनको सुनना नहीं चाहता.

इससे पहले दोपहर 12 बजे  विपक्ष के दिए सभी स्थगन प्रस्तावों को स्पीकर ओम बिरला ने नामंजूर कर दिया. जिसके बाद विपक्ष ने सदन में नारे बाजी की और फिर सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.

वहीं सुबह ग्यारह बजे विपक्ष की प्रशनकाल को रद्द कर तेल संकट पर चर्चा की मांग पर स्पीकर एम बिरला ने प्रश्नकाल स्थगित कर निकल गए.

वे (विपक्ष) मेरा जवाब सुनने को तैयार नहीं हैं- निर्मला सीतारमण

लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “…यह विडंबना है कि जब मैं इस बारे में बात कर रही हूं कि सरकार किसी भी अप्रत्याशित घटना, जिसमें सप्लाई चेन में रुकावटें और LPG शामिल हैं, का सामना करने की तैयारी कैसे कर रही है, तब भी वे (विपक्ष) मेरा जवाब सुनने को तैयार नहीं हैं. वे अपना ही एजेंडा चलाना चाहते हैं. सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के बारे में बातें करते हैं. यही है हमारा विपक्ष।”

तेल संकट पर चर्चा को तैयार नहीं सरकार, विपक्ष को बांट रही ज्ञान

दोपहर 12 बजे विपक्ष की तेल और गैस पर चर्चा की मांग के बीच संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू खड़े हुए और फिर उन्होंने कांग्रेस पार्टी उसने नेता राहुल गांधी को जमकर कोसा. रिजिजू ने कहा कि जनता कांग्रेस से नाराज़ है इसलिए वह सत्ता में नहीं आ सकती इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में कोई ऐसा नहीं बचा है जो इनके नेता को समझा सकें बल्कि नेता के साथ-साथ सभी सांसद भी बिगड़ गए है और सदन को शर्मसार कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी की अगर ये अभी नहीं सुधरे को जनता इन्हें बड़ी सजा देगी.

वे (हरदीप सिंह पुरी) एक सपनों की दुनिया में जी रहे हैं- केसी वेणुगोपाल

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “वे असलियत में नहीं जी रहे हैं. वे एक सपनों की दुनिया में जी रहे हैं… हमारे चुनाव क्षेत्रों में भी लोग बहुत ज़्यादा परेशान हैं. देश की राजधानी में हम देख सकते हैं कि लोग कितनी तकलीफ में हैं. इस असलियत का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है क्योंकि वे एक अलग ही दुनिया में जी रहे हैं… वे नहीं चाहते कि राहुल गांधी इन मुद्दों पर बोलें.”

सरकार से पूछा जा रहा है कि उनकी क्या तैयारी है- डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “पैनिक नहीं फैलाया जा रहा है. सरकार से पूछा जा रहा है कि उनकी क्या तैयारी है क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से जो वीडियो सामने आ रही हैं, न्यूज के माध्यम से जो सामने आ रहा है, उसमें देखने को मिल रहा है कि लोग लंबी कतारों में खड़े हैं…सरकार समझे कि दिक्कत है और इससे निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है, इसपर स्पष्ट रूप से अपनी बात को रखे…”

Parliament: नरेंद्र गायब, सिलेंडर गायब, विपक्ष ने किया संसद परिसर में प्रदर्शन

देश भर में LPG की कमी के कारण लाखों लोग परेशान हैं, ऐसे में विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, लोगों के साथ खड़े हुए और तुरंत कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें-मेनू छोटा, बढ़ीं कतारें, LPG की किल्लत का असर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और दूसरे भारतीय शहरों पर दिखने लगा है

Latest news

Related news