हैदरपुर में अवैध पटाखों का बड़ा गोदाम पकड़ा, 2375 किलो हरे पटाखे जब्त

नई दिल्ली। शालीमार बाग थाना पुलिस ने हैदरपुर गांव में अवैध रूप से रखे गए हरे पटाखों के गोदाम का भंडाफोड़ कर 2,375 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में रोहन गाबा और भाव्य जग्गी की संलिप्तता सामने आई है। दोनों आवश्यक लाइसेंस या अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस सीजन की सबसे बड़ी पटाखे की खेप बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, बीट पेट्रोलिंग के दौरान हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव और कुलदीप बलियान को गोविंद मोहल्ला स्थित एक गोदाम में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर गोदाम पर ताला लगा मिला।

Latest news

Related news