CM विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा रहा ऐतिहासिक,SING फोरम 2026 में मिले ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव

Vishnu Deo Sai Singapore Visit रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन-चार दिवसीय आधिकारिक सिंगापुर यात्रा राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुई है. विदेश मंत्रालय के नामांकन पर ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ’ (SING) फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने गए मुख्यमंत्री ने रायपुर लौटने पर इस दौरे को राज्य के युवाओं और अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया.

Vishnu Deo Sai Singapore Visit:एक ही यात्रा में ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के इस अंतर्राष्ट्रीय दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ को लगभग 43,600 करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं। यह किसी एक विदेश यात्रा के दौरान राज्य को प्राप्त अब तक का सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव है.

प्रमुख निवेश और समझौते (MOUs):

  1. ₹41,750 करोड़ का AI-डेटा सेंटर प्रोजेक्ट:

    सिंगापुर की प्रमुख कंपनी ‘एनर्जी कैपिटल ग्लोबल’ (Energy Capital Global – ECG) ने राज्य में 100 मेगावाट क्षमता वाले ‘एआई-रेडी हाइपरस्केल डेटा सेंटर कैंपस’ की स्थापना के लिए 41,750 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

  2. सौर व बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट (₹1,500 करोड़):

    ‘सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी’ (Sunstream Green Energy) द्वारा सौर ऊर्जा और 300 मेगावाट बैटरी स्टोरेज बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.

  3. एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग हब (₹350 करोड़):

    ‘वैलेंसी इंटरनेशनल’ (Valency International) राज्य में कृषि व खाद्य प्रसंस्करण-निर्यात हब स्थापित करने के लिए 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

  4. कौशल विकास में साझेदारी:

    छत्तीसगढ़ के युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए ‘आईटीई एजुकेशन सर्विसेज सिंगापुर’ (ITE Education Services) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए.

सतत विकास और इको-टूरिज्म मॉडल का अध्ययन

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गार्डन्स बाय द बे’ (Gardens by the Bay) और ‘मंगाई वाइल्डलाइफ रिजर्व’ (Mandai Wildlife Reserve) का दौरा भी किया. उन्होंने सिंगापुर के हरित विकास, सतत शहरी नियोजन और वन्यजीव संरक्षण मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया, ताकि छत्तीसगढ़ में इको-टूरिज्म और पर्यावरण-अनुकूल विकास की नई संभावनाओं को साकार किया जा सके.

जल्द धरातल पर उतरेंगे प्रस्ताव: मुख्यमंत्री

सिंगापुर दौरे की उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार इन सभी निवेश प्रस्तावों का त्वरित और गंभीर फॉलोअप (Follow-up) करेगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी स्वीकृतियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी, ताकि ये परियोजनाएं जल्द से जल्द धरातल पर उतरें और राज्य के स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नए रोजगार के अवसर पैदा हों.

Latest news

Related news