Thursday, February 19, 2026

Share market: शेयर बाज़ार धड़ाम! निवेशकों के 8.20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स-1000 तो निफ्टी 300 अंक गिर कर हुआ बंद

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Share market) चारों खाने चित हो गया. गिरावट की सुनामी निवेशकों की गाढ़ी कमाई बह गई. सेंसेक्स एक हज़ार पाइंट की गिरावट के साथ 60,000 के नीचे जा गिरा तो निफ्टी 300 अंक लुढ़क कर 18000 के नीचे बंद हुआ. शेयर बाजार (Share market) की इस बढ़ी गिरावट में निवेशकों को करीब 8.20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है.

सभी सेक्टर का हुआ बुरा हाल

शेयर बाजार (Share market) में गिरावट की ऐसी मार पड़ी की इसके प्रभाव से कोई भी सेक्टर खुद को बचा नहीं पाया. बैंकिंग सेक्टर 1.75 फीसदी तो आईटी 1.83 फीसदी गिरा. ऑटो सेक्टर 2.54 फीसदी लुढ़का तो पीएसयू बैंक 6.06 फीसदी. मेटल्स में 4.47 फीसदी तो एफएमसीजी 1.71 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. एनर्जी सेक्टर का भी हाल बुरा रहा यहां 4.86 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. मिडकैप शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा. मिडकैप इंडेक्स 3.76 फीसदी गिरकर बंद हुआ है.

Latest news

Related news