बंगाल फतह के लिए BJP ने उतारी दिग्गजों की फौज, मोदी-शाह के साथ मिथुन और कंगना भी दिखाएंगे दम!

Bangal BJP Star Campaigner List : कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम का बिगुल बज चुका है. 294 सीटों वाली बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार जोरो पर हैं. इस चुनावी सरगर्मी को और अधिक गर्माते हुए बीजेपी ने राज्य में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की पूरी फाैज उतार दी  है. रविवार को बीजेपी ने बंगाल में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की , जिसमें राजनीतिक अनुभव वाले शीर्ष भाजपा नेताओं के साथ-साथ ग्लैमर का भी तड़का है.

Bangal BJP Star Campaigner List:दिग्गज नेताओं की फौज

बीजेपी की इस लिस्ट में शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ कद्दावर मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे। उनके साथ:

  • अमित शाह (गृह मंत्री)

  • राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री)

  • योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)

  • हिमंत बिस्वा सरमा (मुख्यमंत्री, असम)

  • नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नाम बंगाल के कोने-कोने में जनसभाएं करेंगे.

फिल्मी सितारे और खिलाड़ी बढ़ाएंगे चमक

पार्टी ने इस बार केवल राजनेताओं पर ही नहीं, बल्कि सिनेमा और खेल जगत के चेहरों पर भी दांव लगाया है। स्टार प्रचारकों में मिथुन चक्रवर्ती (महागुरु),कंगना रनौत ,हेमा मालिनी,लिएंडर पेस (टेनिस दिग्गज), और मनोज तिवारी (गायक और नेता) शामिल हैं.

इसके अलावा स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, बिप्लब कुमार देब, मंगल पांडेय और सम्राट चौधरी जैसे नेता भी सूची में शामिल हैं.

बंगाल की स्थानीय टीम

दिल्ली से आये राजनेताओं , अभिनेता – अभिनेत्रियों , खिलाडियों के साथ-साथ पार्टी ने स्थानीय नेताओं के कंधे पर भी चुनाव का वजन डाला है. स्थानीय नेताओं में  सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, और सुकांत मजूमदार जैसे दिग्गज शामिल  हैं. ये लोग जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं  में  जोश भरने का काम करेंगे.

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा:

कार्यक्रम तारीख
पहला चरण (Voting) 23 अप्रैल 2026
दूसरा चरण (Voting) 29 अप्रैल 2026
मतगणना (Results) 04 मई 2026
विधानसभा का कार्यकाल समाप्त 07 मई 2026

Latest news

Related news