Adani Total Gas Share में 8% की तेजी, मथुरा में बायोगैस प्लांट पर कंपनी ने दी जानकारी

Adani Total Gas Share: अडानी समूह की दिग्गज कंपनी अडानी टोटल गैस का शेयर सोमवार के कारोबारी सत्र में 8 फीसदी की बंपर तेजी के साथ दिन की उच्चतम स्तर 1000 रूपए के लेवल को टच कर दिया है. शेयर में आएं इस तेजी की वजह अडानी टोटल गैस की सब्सिडियरी कंपनी अडानी एनर्जी बायोमास लिमिटेड द्वारा बरसाना प्लांट के फेज वन के ऑपरेशन के बारे में दी गई सूचना के बाद आया है.

अडानी टोटल गैस की यह सब्सिडियरी कंपनी मतलब की अडानी टोटल एनर्जी बायोमास लिमिटेड उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला में अपना प्लाट बना रखा है. फेज वन के स्टेबलाइजेशन होने के बाद यह प्लांट एग्रीकल्चर वेस्ट और जानवरों के गोबर का इस्तेमाल करके 225 टन प्रतिदिन के हिसाब से प्रोसेस करेगी. इसमें प्रोसेस से करीब 10 टीडीपो सीबीजी जनरेट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: RBI New Rules : भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में किया बदलाव, जानें क्या होगा फायदा

आपको बता दें कि मथुरा जिला में स्थित अडानी समूह का यह प्लांट अगले तीन चरणों में बनकर देश का सबसे बड़ा एग्रीकल्चर वेस्ट का प्रयोग करके बायो CNG बनाने वाला प्लांट बन जाएगा. फिलहाल यह पहले चरण में हैं. अडानी टोटल एनर्जी बायोमास लिमिटेड का मथुरा वाला प्लांट की टोटल लागत लगभग 200 करोड़ रूपए की है. फिलहाल स्टॉक अपने पिक लेवल से लगभग से करीब 21 फीसदी नीचे हैं.

स्टॉक हाल में ही 52 वीक के हाई लेवल 1259 रूपए से नीचे गिरते हुए नज़र आया. अडानी टोटल गैस स्टॉक पिछले 6 महीने में 60 फीसदी का रिटर्न दे चूका है. इस 6 महीने के दौरान निफ्टी ने करीब 15 फीसदी का ही रिटर्न दिया था. साल 2024 में अडानी टोटल गैस का स्टॉक करीब 3 फीसदी से अधिक करेक्ट हो चूका है.

Latest news

Related news