Devidhura Bagwal Mela: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम पहुंचे。 यहाँ आयोजित ऐतिहासिक देवीधुरा बग्वाल मेले (पाषाण युद्ध) में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की。 धामी ने सर्वप्रथम माँ वाराही की विशेष पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. मेले में मुख्यमंत्री का स्वागत छोलिया नर्तकों और स्थानीय जनता ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य अंदाज में किया.
सीएम धामी ने एक्स पर साधा की मेले की झलक
सीएम धामी ने मेले के अपने अनुभव को पर साझा किया और लिखा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवीधुरा, चम्पावत स्थित माँ वाराही धाम में आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेले का शुभारंभ किया एवं माँ वाराही देवी की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की”
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवीधुरा, चम्पावत स्थित माँ वाराही धाम में आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेले का शुभारंभ किया एवं माँ वाराही देवी की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मातृशक्ति एवं बालिकाओं ने रक्षासूत्र बांधकर अपना स्नेह और… pic.twitter.com/NYyR8pjtTw
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 28, 2026
Devidhura Bagwal Mela: 8 मिनट तक चला ऐतिहासिक ‘बग्वाल’ खेल
मेले के मुख्य आकर्षण ‘बग्वाल’ खेल के दौरान खोलीखाड़ दुर्वाचौड़ मैदान में चारों खामों (चम्याल, गहड़वाल, लमगड़िया और वालिक) के रणबांकुरे पारंपरिक रिंगाल की ढाल (फर्रे) लेकर उतरे。 इस वर्ष लगभग 8 मिनट तक ऐतिहासिक बग्वाल का रोमांचक मुकाबला खेला गया。 उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अब पत्थरों की जगह फल और फूलों से यह खेल खेला जाता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से 1 लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे थे.
देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की बड़ी घोषणा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात देते हुए देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की आधिकारिक घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए कई विकास योजनाओं का भी एलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है, जिसे वैश्विक पटल पर और अधिक पहचान दिलाई जाएगी. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया.
इस अवसर पर सीएम के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कायरा जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें-

