Tuesday, March 3, 2026

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, पति पर लगे आरोपों को दी चुनौति

Sonam Wangchuk Supreme Court :  समाजसेवी पर्यावरणविद और इनोवेटर सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी पत्नी गीतंजलि जे अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.सोनम वांगचुक को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है. गीतंजलि जे अंगोलो ने सुप्रीम कोर्ट में पति पर लगे आरोपों को चुनौती दी है. गीतांजलि ने अपनी याचिका के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा है –

“मैंने @Wangchuk66 की गिरफ्तारी के खिलाफ हैबियस कॉर्पस याचिका के माध्यम से भारत के सुप्रीम कोर्ट से राहत की गुजारिश की है। आज एक हफ्ता हो गया है। अभी तक मुझे सोनम वांगचुक की सेहत, उनकी हालत और गिरफ्तारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है”

Sonam Wangchuk Supreme Court
Sonam Wangchuk Supreme Court

Sonam Wangchuk Supreme Court: 2 अक्टूबर को दाखिल की गई याचिका   

गीतांजलि  ने 2 अक्टूबर को एडवोकेट सर्वम रितम खरे के ज़रिए सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर की है. हलांकि अभी ये साफ नहीं है कि इस याचिका पर सुनवाई कब होगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट इस हफ़्ते दशहरा की छुट्टियां चल रही हैं. सोनम वांगचुक को लद्दाख पुलिस ने 26 सितंबर को लेह से गिरफ्तार किया गया था और वे उन्हें कड़ी सुरक्षा में अभी जोधपुर की जेल में रखा गया है.

 सोनम वांगचुक की मांग 

समाजसेवी और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक पिछले करीब 5 वर्षो से लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश से हटा कर राज्य का दर्जा देने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. इसी सिलसिले में सितंबर माह में भी वांगचुक लेह में धरने पर बैठे थे और इस आंदोलन को समर्थन देने लद्दाख के हजारों छात्र भी आगे आये थे. 24 सितंबर को इसी आंदोलन के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच  लेह में जबर्दस्त झड़प और हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हो गये. लद्दाख पुलिस ने वांगचुक पर हिंसा को समर्थन देने और उसे भड़काने का आरोप लगाया और इन्हीं आरोपों के तहत उनपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया.

सोनम वांगचुक पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पाकिस्तान के हैडलर्स के साथ मिले होने के भी आरोप लगे हैं. सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगोलो लगातार इन आरोपों का विरोध कर रही हैं. उन्होंने इन आरोपो के खिलाफ प्रेस कांफ्रेस भी किया और पत्रकारों को सामने वांगचुक पर लगे आरोपों के बारे में तथ्य भी रखे लेकिन  सरकार की तऱफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई हैा तब  गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

Latest news

Related news