नोयडा
नोयडा के एक ओयो (OYO) होटल में महिला की लाश मिलने से सनससी फैल गई है. महिला के सिर पर चोट लग है. बताया जा रही है कि महिला 31 मार्च की शाम व्यक्ति के साथ होटल में आई थी. महिला शादीशुदा थी औऱ अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी. ये ओयो होटल नोयडा के सेक्टर 63 में स्थित है.
रात में प्रेमी प्रेमिका में हुई झगड़ा
होटल के कर्मचारियो के मुताबिक होटल में दोनो साथ आये थे, लेकिन रात में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. झगड़े की बात मार पीट तक पहुंच गई और दोनो के बीच काफ देर तक मारपीट हुई . इस बीच महिला के साथ आये लड़के ने महिला के सिर पर किसी भारी चीज से मार दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.
नोयडा सेक्टर 63 के थाना प्रभारी अमित मान के मुताबिक 31 मार्च की रात उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली. पूछताछ के आधार पर पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी. ये भी पता चला कि महिला जिसके साथ होटल में आई थी वो उसका दूर का रिश्तेदार भी था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.
मृतक महिला के पति ने दर्ज कराया केस
पुलिस को महिला का लाश होटल के कमरे में ही मिली. पुलिस के मुताबिक 38 साल की महिला उत्तरव प्रदेश के इटावा की रहने वाली थी और होटल में एक दूर के रिश्तेदार के साथ आई थी. आरोपी की पहचान कर ली गई है. आरोपी का नाम सोनू है और उशकी उम्र 28 साल है.
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के पति की तहरीर केस दर्ज किया गया है.
महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

