रेप का झूठा आरोप लगाकर पैसे ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो लोगों पर रेप का झूठा आरोप लगाकर पैसे वसूलती थी.हाल ही में उस महिला ने एक व्यक्ति का रेप का आरोप लगा कर 20 लाख रुपए वसूले थे. जिस शख्स पर रेप का झूठा आरोप लगा था वह फिलहाल जेल में है पुलिस ने आरोपी लड़की के पास से 20 लाख रुपए जो वसूली के रूप में लिए गए थे वह बरामद कर लिए हैं.

रेप का आरोप लगाने वाली ने बयान दर्ज नहीं कराया

8 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाने में एक महिला ने सुनील शर्मा नाम के एक शख्स के खिलाफ रेप की एफआइआर दर्ज कराई. महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने रेप का एफआईआर दर्ज कर सुनील शर्मा को जेल भेज दिया. जब बयान दर्ज करने की बारी आई तो महिला उपस्थित नहीं हुई. पुलिस के मुताबिक कई कोशिशों के बावजूद भी पीड़िता कोर्ट में 164 का बयान दर्ज नहीं कर रही थी.

आरोपी के परिवार से केस हटाने के पैसे मांगे

इस बीच दिल्ली पुलिस को पता लगा कि 36 साल की एक महिला आरोपी सुनील शर्मा के परिवार से रेप का केस वापस लेने के बदले 50 लाख रुपए मांग रही है.बाद में डील 20 लाख में तय हुई.  पुलिस को जांच में यह पता लगा कि 36 साल की मधु पिछले 12 सालों से सुनील को जानती थी. मधु के पति और उसके पास फिलहाल कोई काम नहीं था. पैसों की तंगी की वजह से दोनों ने सुनील को फर्जी रेप केस में फंसाने की साजिश रची थी.इस काम के लिए मधु और उसके पति ने दूसरी महिला की मदद ली. उसी महिला ने रेप केस किया था.

20 लाख रुपए के साथ महिला को पुलिस ने दबोचा

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात तथाकथित पीड़िता ने और मधु ने शिकायतकर्ता को फोन किया और 20 लाख रुपए लेकर मधु विहार में बुलाया. पैसे देने से पहले आरोपी के परिवार वालों ने कहा कि मौके पर उस लड़की को भी बुलाया जाए जिस ने रेप का केस दर्ज कराया है, तभी वह पैसे देंगे. इसके बाद तथाकथित रेप पीड़िता ऑटो में मौके पर पहुंची लेकिन वह ऑटो से बाहर नहीं उतरी और उसने कहा कि वह पैसा मधु को दे दे. इसके बाद वह लड़की ऑटो से कुछ ही देर बाद वहां से चली गई. इसके बाद जब 20 लाख रुपए लेकर मधु स्कूटी से जाने लगी तो पुलिस ने उसे वहीं पर पकड़ लिया और उसके पास से 20 लाख रुपए बरामद कर लिए. अब पुलिस इस मामले में दूसरी लड़की की तलाश में जुटी हुई है.

Latest news

Related news