Sumitra Patel की ऐसी हालत किसने की, क्यों जाना पड़ा DG L & O प्रशांत कुमार को सुमित्रा से मिलने

लखनऊ  :  अयोध्या में साकेत एक्सप्रेस में घायल अवस्था में मिली महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा पटेल Sumitra Patel से मिलने आज यूपी के मुख्य सचिव संजय प्रसाद और यूपी स्पेशल डीजी, लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार अस्पताल पहुंचे. संजय प्रसाद और प्रशांत कुमार ने  लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल में भर्ती सुमित्रा पटेल Sumitra Patel से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी ली.

सुमित्रा पटेल Sumitra Patel से मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के स्पेशल डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि  29/30 सितंबर को हेड कांस्टेबल  के साथ हिंसा की घटना हुई थी,अब उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. अभी तक की जांच में यौन अपराध या  यौन हमले के कोई सबूत नहीं मिला है. स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है . जैसे ही वो बोलने की स्थिति में आयेगी पुलिस पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ायेगी.   head constable Sumitra Patel

सुमित्रा पटेल के साथ साकेत एक्सप्रेस  में दिलदहलाने वाली वारदात

घटना 29-30 अगस्त की है,जब अयोध्या में चलती हुई ट्रेन साकेत एक्सप्रेस में महिला हेड कांस्टेबल पर धारदार हथियार से हमला किया गया था.हेड कांस्टेबल सुमित्रा पटेल अपनी  सीट के नीचे खून से लथपथ बेहोश हालत में मिली थी.  सुमित्रा अपनी ड्यूटी करने सुल्तानपुर से अयोध्या जा रही थी. उसकी ड्यूटी अयोध्या के सावन मेले में लगी हुई थी. जिस  समय लोगों ने सुमित्रा को देखा उसकी हालत बेहद गंभीर थी. उसके सिर आंख और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. उसके शरीर के उपर के कपड़े फटे हुए थे वहीं नीचे के कपड़े गायब थे.

आशंका जताई जा रही थी कि महिला हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट के साथ यौन अपराध भी किया  गया था लेकिन आज घायल सुमित्रा से मिलने के बाद प्रदेश के स्पेशल डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने  यौन अपराध की घटना से इंकार किया है.  प्रशांत कुमार ने कहा कि घटना स्थल से  फॉरेंसिक एविडेंस भी मिला है. उसकी जांच की जा रही है.

 

Latest news

Related news