Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News Indore Water Contamination Case: ‘ इंदौर में…ज़हर बांटा गया’, मध्य प्रदेश सरकार...

Indore Water Contamination Case: ‘ इंदौर में…ज़हर बांटा गया’, मध्य प्रदेश सरकार और पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी

0
129

Indore Water Contamination Case: शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi ने इंदौर में पानी में मिलावट से हुई 10 लोगों की मौत मामले पर मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया.. उन्होंने आरोप लगाया कि पानी की जगह ज़हर बांटा जा रहा था, जबकि प्रशासन ‘कुंभकर्ण’ की तरह सो रहा था.
राहुल गांधी का बयान इंदौर के अधिकारियों के ये मान लेने के बाद आया है कि दूषित पानी से फैले डायरिया के कारण 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,400 से ज़्यादा लोग उल्टी और डायरिया से प्रभावित हुए है.

इंदौर में पानी नहीं था – उसकी जगह ज़हर बांटा गया-Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “इंदौर में पानी नहीं, ज़हर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा. घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं – और ऊपर से BJP नेताओं के अहंकारी बयान. जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया.”
इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को कन्फर्म किया कि उन्हें शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैले डायरिया के कारण 10 लोगों की मौत की जानकारी मिली है.
हालांकि, पीटीआई ने रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि इस दूषित पानी की वजह से छह महीने के बच्चे समेत 14 लोगों की मौत हुई है.

पानी के सैंपल में पाया गया बैक्टीरिया- एडिशनल कमिश्नर

इस बीच, इंदौर नगर निगम (IMC) के एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया ने शुक्रवार को कहा कि चार दिन पहले लिए गए सैंपल की रिपोर्ट से पता चला है कि 50 सैंपल में से 26 सैंपल में बैक्टीरिया पाए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि समस्या हल हो गई है.

Indore Water Contamination Case: अधिकारियों से पूछे चार सवाल

कांग्रेस नेता ने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि लोगों के गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत करने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई.
रायबरेली के सांसद ने पूछा, “लोगों ने बार-बार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की – फिर भी सुनवाई क्यों नहीं हुई? सीवर पीने के पानी में कैसे मिला? समय रहते सप्लाई बंद क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी? ”
अधिकारियों के अनुसार, भागीरथपुरा में एक पुलिस चौकी के पास मुख्य पीने के पानी की सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज पाया गया, जिस जगह पर एक शौचालय बनाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि लीकेज के कारण पानी की सप्लाई दूषित हो गई.
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को PTI को बताया कि इलाके के अस्पतालों में 272 मरीज़ भर्ती किए गए थे, जिनमें से 71 को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

कैलाश विजयवर्गीय के ‘फोकट’ सवाल बयान पर भड़के राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी एक रिपोर्टर के लिए उनकी ‘फोकट’ टिप्पणी को लेकर निशाना साधा, और कहा कि,”ये ‘फोकट’ सवाल नहीं – ये जवाबदेही की मांग है. साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है. और इस अधिकार की हत्या के लिए BJP का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह ज़िम्मेदार है.”
बीजेपी के सीनियर नेता विजयवर्गीय ने दूषित पानी के बारे में सवाल पूछने वाले एक रिपोर्टर को आपत्तिजनक टिप्पणी करके चुप कराने के बाद विवाद खड़ा कर दिया था. बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी.

प्रधानमंत्री मोदी पर साधा राहुल गांधी ने निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश अब कुशासन का केंद्र बन गया है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, “मध्यप्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है – कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। और जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं.”

ये भी पढ़ें-‘आपके बारे में सोच रहा हूँ’, न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने उमर खालिद को भेजा एक हस्तलिखित पत्र