जंतर-मंतर जाते समय राहुल, प्रियंका गांधी और दूसरे सांसदों को हिरासत में लिया, कई सांसदों को चोट लगी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेकर बस में बिठा दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने इंडिया गठबंधन के सांसदों को होटल संग्रीला के पास रोका गया और फिर काफी बार हुई झड़प और गुत्थम-गुथी के सभी को हिरासत में ले लिया गया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अलग-अलग बस में बिठा के ले जाया जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने बस को रोका….आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं. इस बीच खबर है कि प्रियंका गांधी ने कहा है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की. उन्हें चोट लगने की भी बात सामने आई है.

राहुल गांधी को ले जा रही बस पंचर की गई

राहुल गांधी जी को जिस बस में ले जाया जा रहा था, अग्रसेन की बावली के पास कांग्रेस के बब्बर शेरों ने उसे पंचर कर दिया.

 

संविधान की किताब लेकर सड़क पर लेटी प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सड़क पर संविधान की किताब लेकर लेट गई हैं. उनके साथ कांग्रेस की कई महिला सदस्य भी हैं.

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया. प्रियंका ने कहा, “ये कोई तरीका नहीं है। देश देख रहा है… क्या हो रहा है!”

दिल्ली के सागर रत्ना में इंडिया गठबंधन India Alliance के नेताओं का लंच खत्म हो गया. लंच के बाद सभी नेता तीन बसों में सवार हो गए है. नेताओं की बस के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच गए है और जोरदार नारेबाजी की जा रही है.

 

राहुल गांधी पुलिस में गुत्थम-गुथी

जंतर मंतर जाने के लिए अड़े राहुल प्रियंका गांधी की पुलिस के साथ झड़प

राहुल गांधी बैरिकेट की तरफ बढ़ रहे हैं

कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेने शुरू किया

बस से सांसद उतरने लगे, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरु किया. राहुल गांधी बैरिकेट की तरफ बढ़ें

जंतर मंतर पर भारी सिक्योरिटी तैनात

इंडिया ब्लॉक के MPs CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचेंगे. भारी सिक्योरिटी तैनात.

“आ जाओ सारे”- कांग्रेस

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया,”आ जाओ सारे” इसके साथ राहुल गांधी की तस्वीर लगाई है जिसपर जंतर मंतर लिखा है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने लंच पर India Alliance के सांसदों को बुलाया था

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए दिल्ली के जनपथ में सागर रत्ना होटल में लंच के लिए बुलाया था.
लंच में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद थी. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,कांग्रेस संगठन महासचिव वेणुगोपाल, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, राजद से मनोज झा, CPM से जॉन ब्रिटास, CPI MP पी. संदोष कुमार, JMM से संसद विजय और तमाम विपक्षी सांसद लंच के लिए पहुंचे थे.
लंच खत्म होने के बाद ऐसा लग रहा है कि गठबंधन एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च की तैयारी में है.

ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा-राहुल गांधी

सागर रत्ना में विपक्षी MPs के साथ लंच के बाद, लोकसभा LoP राहुल गांधी ने कहा, “जैसा कि मैंने कल कहा था, लगभग 300 MP चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कहा कि हम वहां प्रोटेस्ट नहीं कर सकते. इसलिए, आज, हमारा प्लान है कि तय प्रोटेस्ट साइट, जंतर-मंतर पर जाएं, और वहां एक बार फिर साथ बैठें, और देश को बताएं कि, हमारे लिए, ज्ञानेश कुमार देश के असली इलेक्शन कमिश्नर नहीं हैं. मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत, और ज्ञानेश कुमार ने देश की डेमोक्रेसी को खत्म कर दिया है. जैसा कि मैंने कल कहा था, जिन्होंने ऐसा किया है, वे देश के गद्दार हैं, और हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे. मैं आपको अभी बता रहा हूं: ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा.”
जब उनसे उनके खिलाफ FIR के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरे खिलाफ 45 FIR हैं. मेरा लक्ष्य 100 करना है। मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 FIR दर्ज हों। हर FIR मेरे लिए एक मेडल है.”

हम डरने वाले नहीं हैं-कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

हम लोगों को बताएंगे कि उनके अधिकार छीने जा रहे हैं; हम इन अधिकारों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं: विपक्षी सांसदों के साथ लंच के बाद बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

उन्होंने आगे कहा, हम सब एकजुट हैं, इस सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे; वे जितने चाहें उतने केस दर्ज कर लें, हम डरने वाले नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-CJP ने दिल्ली पुलिस को 10 अक्टूबर को CEC के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन…

 

Latest news

Related news